LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Minister Accident : मकर संक्रांति पर हुआ बड़ा हादसा, मंत्री की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, भाई के साथ हुई हादसे का शिकार

एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में मंत्री की कार मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई. मकर संक्रांति के दिन सुबह सुबह हुए इस हादसे में मंत्री और उनके भाई हादसे में चोट ग्रस्त होगए. घटना के बाद दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

lakshmi Hebbalkar
lakshmi Hebbalkar- फोटो : news4nation

Minister Accident : मकर संक्रांति पर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार कांग्रेस नेता लक्ष्मी हेब्बलकर हो गई। कर्नाटक की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर की पीठ में चोट आई है, जबकि उनके भाई एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली के सिर और कान में चोट आई है। 


मंगलवार को भोर में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर चन्नम्मा कित्तूर तालुक में अंबदगट्टी क्रॉस के पास जिस एसयूवी में वे यात्रा कर रहे थे, उसका चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। उन्हें इलाज के लिए विजया ऑर्थो और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

Diarch GO


बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद, हेब्बलकर और हट्टीहोली यहां निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से बेलगावी की ओर आ रहे थे। अंबदगट्टी क्रॉस के पास एसयूवी के आने के बाद, एक आवारा कुत्ता सड़क पर आ गया और चालक ने उससे टकराने से बचने के लिए अपना रास्ता बदल दिया।  सुबह करीब 5 बजे जैसे ही कार दूसरे लेन पर आई एक और आवारा कुत्ता सड़क पर आ गया, जिससे वाहन एक ट्रक से टकरा गया, सर्विस रोड पर फिसल गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। 


हेब्बलकर और चन्नाराज, एसयूवी चालक और उनके सुरक्षा अधिकारी को चोटें आईं और उन्हें सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए विजया ऑर्थो और ट्रॉमा सेंटर लाया गया। मृणाल हेब्बलकर ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना के समय उनकी मां लक्ष्मी और चाचा चन्नाराज सड़क मार्ग से आ रहे थे।

NSIT
Nsmch


डॉ. रवि पाटिल ने बताया कि हेब्बलकर की पीठ की चोटों के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा और परिणामों के आधार पर उनका उपचार जारी रहेगा। हट्टीहोली के सिर की चोटों के लिए सीटी स्कैन किया गया है और कोई चिंताजनक बात नहीं पाई गई है। कित्तूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।