LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Love Horoscope 15 January 2025 in Hindi: 15 जनवरी 2025 – जानें प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए क्या कहते हैं सितारे

15 जनवरी 2025 का लव राशिफल सभी राशियों के प्रेम जीवन के लिए विशेष संकेत देता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में संतुलन और समझ बनाकर रिश्तों को मजबूत किया जा सकता है।

Love Horoscope 15 January 2025 in Hindi: 15 जनवरी 2025 – जान
जानें आज का लव राशिफल- फोटो : freepik

Love Horoscope 15 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। यदि आपके पुराने साथी से ब्रेकअप हो चुका है, तो आज आपको नया साथी मिल सकता है। विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों को आज अपने प्रेम संबंधों में घरवालों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। काम की व्यस्तता के कारण प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह नाराज हो सकता है। हालांकि, पति-पत्नी के लिए दिन शुभ रहेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि के विवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। जीवनसाथी से लाभ होगा और प्रेम में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि, प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

NSIT
Nsmch

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। दिल उदास रहेगा और लवर के अन्य प्रेम संबंधों का पता चलने से भरोसा डगमगा सकता है। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ निकटता बढ़ेगी और ससुराल से सहयोग मिलेगा। हालांकि, नए मित्रों पर भरोसा करने से बचें और भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातक आज अपने प्रियतम की ओर आकर्षित होंगे। रोमांटिक और लुभावना दिन रहेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं, लेकिन मैरिड कपल्स को संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। लव पार्टनर का स्ट्रॉन्ग सपोर्ट मिलेगा। परिवार को आपके लव रिलेशन के बारे में पता चल सकता है, लेकिन यह आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातक यदि दूसरे विवाह के इच्छुक हैं तो आज बात बन सकती है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच अनबन हो सकती है। एक अच्छा गिफ्ट या डेट आपके रिश्ते को बेहतर बना सकता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि के हनीमून कपल के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। बच्चों के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। यदि रिश्ते में कोई तनाव है तो कुछ समय के लिए दूरी बनाना सही होगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेमिका से बहस हो सकती है और प्रेमी से उपेक्षित महसूस करेंगे। धोखे से सावधान रहें।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए झगड़े बढ़ सकते हैं। सही और गलत की पहचान करने की जरूरत है। साथी को खुश करने के लिए महंगा गिफ्ट खरीद सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के जातकों को आज अपने लव रिलेशन पर नियंत्रण मिलेगा। साथी के साथ कठोर व्यवहार पसंद नहीं आएगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह की चर्चा हो सकती है।