LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

CHAMPIONS TROPHY 2025 - चैपिंयस ट्रॉफी में भारत की हिस्सेदारी को लेकर विवाद खत्म, ICC ने हाईब्रिड मॉडल को दी मंजूरी, चेयरमैन जय शाह का चला सिक्का

CHAMPIONS TROPHY 2025 - अगले साल पाकिस्तान में होनेवाले चैपिंयंस ट्रॉफी को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। ICC ने टूर्नामेंट के हाईब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब भारत को टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने की जरुरत नहीं होगी।

 CHAMPIONS TROPHY 2025 - चैपिंयस ट्रॉफी में भारत की हिस्सेदा
चैंपियंस ट्रॉफी पर विवाद खत्म- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - पाकिस्तान में होनेवाले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का अंत हो गया है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह की टीम ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब भारत को पाकिस्तान जाने की अनिवार्यता भी खत्म हो गई है। भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा। जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में होंगे। 

दोनों देशों के बीच बनी सहमति

हाईब्रिड मॉडल पर मैच कराने को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच सहमति बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान ने आईसीसी की पिछली बैठक में बहिष्कार की धमकी वापस लेते हुए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी और 2031 तक अपने लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी।  अब आईसीसी ने 2026 तक अपनी सभी प्रतियोगिताओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। 2026 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ लीग चरण के मुकाबले के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा, ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

Diarch GO

श्रीलंका के साथ दो विश्व कप की मेजबानी

 इस अवधि के दौरान भारत अगले साल अक्टूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। 2026 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ लीग चरण के मुकाबले के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा, ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

28 साल बाद पाकिस्तान में आईसीसी इवेंट

पाकिस्तान में 28 साल बाद किसी आईसीसी इवेंट का आयोजन होगा। इससे पहले पाकिस्तान  में1996 के वर्ल्ड कप आयोजित किया गया था। उस समय विश्व कप का फाइनल पाकिस्तान में हुआ था। वहीं भारत और पाकिस्तान ने 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंटों में वे एक-दूसरे का सामना करते रहे हैं।

NSIT
Nsmch

 पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित एशिया कप को भी 'हाइब्रिड मॉडल' में बदल दिया गया था, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। भारत ने तब अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।