LATEST NEWS

  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन
  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार

  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और  रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत,

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Sarkari Naukri: BEL में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, 12 दिसंबर तक करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), भारत का एक प्रमुख रक्षा उत्पादन संगठन, 2024 के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियरों की भर्ती कर रहा है। जानिए रिक्ति संबंधी डिटेल्स...

jobs
BEL- फोटो : sarkari naukri

Sarkari Naukri: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 2024 के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल शाखा के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर 12 दिसंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। यह रिक्ति सीमित पदों पर सीमित समय के लिए हैं, इसलिए मौका न चूकें और जल्दी आवेदन करें। 

भर्ती का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत, प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स-1) के लिए 8 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल-1) के लिए 12 पद उपलब्ध हैं। सभी पद BEL की मछलीपट्टनम यूनिट के लिए भरे जाएंगे। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा भी निर्धारित है। जिसके तहत सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित है. इसी तरह ओबीसी श्रेणी  के लिए अधिकतम 35 वर्ष और एससी/एसटी श्रेणी के लिए अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है। 

आवेदन शुल्क

SC/ST और PWD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। वहीं अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 472 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

NSIT
Nsmch

कैसे करें आवेदन?

BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।

Career सेक्शन में जाकर "Project Engineer Recruitment 2024" लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रति प्रिंट कर लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2024 है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर लें। BEL की यह भर्ती इंजीनियरिंग क्षेत्र में योग्य और प्रतिभावान युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस मौके का लाभ उठाएं