LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Seasame Seed: ये छोटे से बीज हैं महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद, जानें इसके गुणकारी लाभ!

क्या आप जानते हैं कि तिल महिलाओं के लिए कितने फायदेमंद हैं? इस छोटे से बीज में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी हड्डियों, बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Seasame Seed

Body Fitness : हेल्दी फूड में बीजों का नाम सबसे पहले आता है. अक्सर अलसी के बीज, चिया के बीज, कद्दू के बीज जैसे कई बीज खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा बीज भी है जिसे महिलाओं को खास तौर पर जरूर खाना चाहिए? जी हां, हम बात कर रहे हैं तिल के बीज की जो कैल्शियम, आयरन और विटामिन जैसे कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं. इस बीज में कई ऐसे गुण होते हैं जो इसे महिलाओं के लिए बेहतरीन बनाते हैं. जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है 

कैल्शियम बढ़ाता है :

तिल में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या आम है और तिल के बीज का सेवन करके इस समस्या से राहत पाई जा सकती है. 

आयरन की कमी को दूर करता है :

तिल के बीज में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो एनीमिया को रोकने में मदद करता है. आयरन की कमी के कारण महिलाओं को अक्सर थकान, कमजोरी और बाल झड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

त्वचा के लिए फायदेमंद :

तिल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। तिल के नियमित सेवन से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं।

NSIT
Nsmch

बालों के लिए फायदेमंद :

तिल में विटामिन ई होता है जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। तिल के सेवन से बालों के झड़ने की समस्या कम होती है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है :

तिल में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

हार्मोनल संतुलन बनाए रखें :

तिल में सेसमिन और सेसमोल जैसे तत्व होते हैं जो हार्मोनल संतुलन में मदद करते हैं। यह महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।