LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Mango Jam: बाजार का नहीं, घर का बना जैम चाहिए? ये है झटपट बनने वाली मैंगो जैम रेसिपी

गर्मियों में आम तो खूब खाते हैं, लेकिन क्यों न उसका स्वाद सालभर बरकरार रखा जाए? मैंगो जैम बनाना उतना ही आसान है जितना आम खाना! न कोई प्रिज़र्वेटिव, न कोई केमिकल – सिर्फ ताज़ा फल, चीनी और थोड़ा-सा नींबू का जादू। आइए जानें आसान रेसिपी...

Mango Jam

Mango Jam Recipe : गर्मी के मौसम की सबसे खास बात होती है आम का मौसम. इस मौसम में कई तरह के आम मिलते हैं जिनका स्वाद आपको साल भर याद रहता है. आप आम के स्वाद को और बढ़ा सकते हैं और इसे अलग तरीके से खा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं आम से बने जैम यानी मैंगो जैम की. इसे आप ब्रेड या रोटी के साथ खा सकते हैं. बच्चों को भी यह खूब पसंद आएगा. यह घर का बना नुस्खा अलग है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में. 

मैंगो जैम बनाने की सामग्री :

•    पके हुए आम- 4-5

•    चीनी- 1 कप 

•    नींबू का रस- 1 चम्मच 

मैंगो जैम बनाने की आसान विधि :

मैंगो जैम बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें. आम को काट लें. जैम बनाने के लिए आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर अलग रख दें. अब इन टुकड़ों को मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें. 

अब धीमी आंच पर एक पैन गर्म करें और उसमें तैयार पेस्ट डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें. ध्यान रखें कि पैन का बेस मोटा होना चाहिए. पेस्ट को करीब 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें चीनी डालकर मिक्स कर लें. 

इस मिश्रण को चलाते रहें. इस मिश्रण का रंग भी बदल जाएगा और धीरे-धीरे ये मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा. 

जब ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें नींबू का रस मिला दें. आम का जैम बनाने के लिए कंसिस्टेंसी का ध्यान रखना जरूरी है. ये न तो पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा. 

NSIT
Nsmch

इसकी कंसिस्टेंसी चेक करें, अगर ये चिपचिपा है और प्लेट में डालने पर फैलता नहीं है तो ये तैयार है. ठंडा होने के बाद आप इसे कांच के जार में भरकर रख सकते हैं.