LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Mulberry Tea: अब स्किन के लिए मेकअप नहीं, नेचर करेगा काम, बाल झरना भी रुकेगा

अब शहतूत की चाय पिएं और अपनी त्वचा को अंदर से चमकाएं। इस हर्बल चाय में एक ऐसा राज छिपा है जो न सिर्फ आपकी त्वचा को चमकदार बनाएगा बल्कि आपकी पाचन शक्ति, बालों की सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाएगा।

Mulberry Tea:

Benefits of Mulberry Tea : अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा ग्लोइंग और जवां दिखे, तो अब कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक उपाय अपनाएं। आज हम एक खास हर्बल चाय के बारे में बात कर रहे हैं, जो आपकी खूबसूरती का राज बन सकती है- शहतूत की चाय।

शहतूत की चाय के फायदे :

शहतूत की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरा साफ और ग्लोइंग दिखता है। स्वस्थ त्वचा के लिए अच्छा पाचन बहुत जरूरी है। शहतूत की चाय पाचन को बेहतर बनाती है और चेहरे पर ग्लो लाती है। शहतूत की पत्तियों में प्राकृतिक यौगिक होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है, जिससे मौसम बदलने पर त्वचा और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। शहतूत की चाय बालों को झड़ने से रोकती है और उन्हें मजबूत बनाती है।

शहतूत की चाय बनाने की सामग्री:

5-6 सूखे शहतूत के पत्ते या 1 चम्मच शहतूत की चाय का पाउडर

1 कप पानी

1 चम्मच शहद 

नींबू के रस की कुछ बूंदें 

शहतूत की चाय बनाने की विधि :

सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें।

उबलते पानी में शहतूत के पत्ते डालें और 3-4 मिनट तक उबलने दें।

अब गैस बंद कर दें और चाय को छान लें।

आप स्वादानुसार शहद और नींबू मिला सकते हैं।

अब गर्म शहतूत की चाय का आनंद लें।

कब पियें

आप चाहें तो इसे सुबह खाली पेट भी ले सकते हैं। इस चाय का दिन में एक या दो बार सेवन करने से त्वचा गहराई से डिटॉक्स होगी। आपको एक हफ्ते में ही अपने चेहरे पर फर्क दिखने लगेगा। अगर आप भी खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा चाहते हैं तो रोजाना शहतूत की चाय पीना शुरू कर दें। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा निखरेगी बल्कि आपकी सेहत भी बेहतर होगी।