LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Mithai Recipe: पारंपरिक मिठाई से बोर? घर पर फलों से बनाएं ये हेल्दी स्वीट्स

अगर आप भी हर त्यौहार या मौके पर वही पुरानी मिठाई बनाकर थक चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए। फलों से बनी मिठाइयाँ न सिर्फ स्वाद में खास होती हैं बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बढ़िया होती हैं।

Green Grapes Sweet

Mithai Recipe : अगर आप हर बार एक जैसी पारंपरिक मिठाई खाकर और बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। आज हम आपको एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई रेसिपी बताने जा रहे हैं. जो कि है ग्रीन ग्रेपस स्वीट। यह रेसिपी न सिर्फ देखने में बेहद आकर्षक लगती है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है। खासकर गर्मियों के मौसम में यह हल्की और ताजी मिठाई सभी को पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री :

•    हरे अंगूर- 2 कप (बीज रहित)

•    चीनी- 1/2 कप

•    पानी- 1/4 कप

•    नींबू का रस- 1 चम्मच

•    इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच

•    सूखा नारियल पाउडर- 1/2 कप

•    घी- 1 चम्मच

•    काजू/पिस्ता- सजावट के लिए

मिठाई बनाने की विधि :

•    सबसे पहले हरे अंगूर को अच्छे से धोकर मिक्सर में पीस लें और उसका गूदा छान लें।

•    एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं।

•    अब इस चाशनी में अंगूर का गूदा डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें।

•    जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस डालें। नींबू का रस मिठाई को लंबे समय तक खराब होने से बचाता है।

•    अब इसमें सूखा नारियल पाउडर डालें और तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे।

•    अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट पर फैला दें और काजू या पिस्ते से गार्निश करें। ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें।

NSIT
Nsmch

खास टिप्स :

अंगूर अच्छे से पके और मीठे होने चाहिए।

आप चाहें तो स्वाद और खुशबू के लिए इसमें थोड़ा केसर या गुलाब जल भी मिला सकते हैं।

तो इस बार मेहमानों को अनोखी मिठाई से सरप्राइज दें- ग्रीन ग्रेप स्वीट। अंगूर से बनी यह मिठाई न सिर्फ सेहतमंद है बल्कि देखने में भी बहुत अच्छी लगती है।