LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Homemade Juice: थकान और पेट फूलना? लीवर डिटॉक्स के लिए पिएं ये होममेड ड्रिंक्स

आपका लीवर दिन-रात आपके शरीर को डिटॉक्स करता है, लेकिन जब वो खुद ही टॉक्सिन्स से जूझ रहा हो तो परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में ज़रूरत है कुछ ऐसे हेल्दी होममेड ड्रिंक्स की जो आपके लीवर को दें ब्रेक, उसे करें रिफ्रेश और आपके शरीर को रखें एक्टिव।

Homemade Juice

Health Tips  : आपका लीवर शरीर के सबसे मेहनती अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करता है, पाचन में मदद करता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी योगदान देता है। लेकिन प्रोसेस्ड फूड, प्रदूषण, तनाव और बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण लीवर पर दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण आपको थकान, पेट फूलना, त्वचा की चमक कम होना और पाचन संबंधी समस्याएं होने की संभावना अधिक होती है। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए आज हम आपको कुछ हेल्दी होममेड ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से आपका लीवर साफ हो सकता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गुनगुना नींबू पानी :

अगर आप अपने लीवर को साफ करना चाहते हैं, तो आपको अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी के सेवन से करनी चाहिए। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ना है। अब स्वाद के लिए आपको इसमें शहद और एक चुटकी हल्दी मिलानी है।

चुकंदर और गाजर का जूस :

इन दोनों ही चीजों में आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो आपके लिवर को साफ करने में काफी मदद कर सकते हैं। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको 1 चुकंदर, 1 गाजर, अदरक का एक छोटा टुकड़ा पानी में मिलाना है। अब आपको इसे छानकर पीना है।

एप्पल साइडर विनेगर टॉनिक :

एप्पल साइडर विनेगर आपके लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपके लिवर में मौजूद एंजाइम्स संतुलित रहते हैं और आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा, बिना फ़िल्टर किया हुआ एप्पल साइडर विनेगर मिलाना है। अगर आप इसका स्वाद और बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

NSIT
Nsmch