LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Beauty Tips: परफ्यूम से काले हो रहे अंडरआर्म्स? इन आसान उपायों से पाएं छुटकारा

गर्मियों में पसीने और बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग डिओडोरेंट/परफ्यूम को सीधे अंडरआर्म्स पर लगाते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स त्वचा को जला देते हैं, जिससे मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है और त्वचा काली हो जाती

Beauty Tips For Underarms

Beauty tips : शरीर को खुशबूदार बनाए रखने के लिए डियोड्रेंट और परफ्यूम का इस्तेमाल बहुत आम है। खासकर गर्मियों के मौसम में लोग अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए डियोड्रेंट और परफ्यूम लगाते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि डियोड्रेंट या परफ्यूम को सीधे त्वचा पर लगाने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें डार्क अंडरआर्म्स की समस्या सबसे आम है।

आपको बता दें कि परफ्यूम लगाने से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा काली हो सकती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है और अब आप डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने का उपाय खोज रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए स्किन डॉक्टर से जानते हैं कुछ कारगर उपाय-

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस मामले को लेकर स्किन एक्सपर्ट कहते हैं, 'डियोडरेंट और परफ्यूम की खुशबू त्वचा में जलन पैदा कर सकती है। इससे आपकी त्वचा की कोशिकाएं अधिक रंग पैदा करती हैं और आपके अंडरआर्म्स काले दिखने लगते हैं।'

अंडरआर्म्स के कालेपन से कैसे छुटकारा पाएं?

इसके लिए स्किन डॉक्टर सबसे पहले त्वचा पर डियोडरेंट और परफ्यूम लगाने से बचने की सलाह देते हैं। इसके अलावा आप शरीर की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए बेंजोइल पेरोक्साइड साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके अंडरआर्म्स काले हो गए हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ उन्हें साफ करने के लिए एलोवेरा मॉइश्चराइजर लगाने की सलाह देते हैं। एलोवेरा में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को हल्का और चमकदार बनाने में कारगर होते हैं।

NSIT
Nsmch

इन सबके अलावा डॉक्टर यह भी कहते हैं कि डार्क स्किन से छुटकारा पाने के लिए कोजिक एसिड, आर्बुटिन और एजेलिक एसिड का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।