LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

राजपाल यादव के ऊपर टूटा दुख का पहाड़! बेहद करीबी इंसान की हो गई, जानकर आप भी जाएंगे चौक

एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शाहजहांपुर में होगा। राजपाल यादव के पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थे।

राजपाल यादव के ऊपर टूटा दुख का पहाड़! बेहद करीबी इंसान की हो
राजपाल यादव पिता का निधन- फोटो : social media

 Rajpal Yadav father death: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता नौरंग यादव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि नौरंग यादव पिछले कुछ समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

थाइलैंड से लौटे राजपाल यादव

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव थाइलैंड में एक वर्क ट्रिप पर थे। जब उन्हें अपने पिता की तबियत बिगड़ने की खबर मिली, तो वह तुरंत भारत लौट आए। राजपाल यादव एक दिन पहले ही भारत पहुंचे थे, लेकिन उनके पिता का निधन हो गया।

शाहजहांपुर में होगा अंतिम संस्कार

राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव शाहजहांपुर के बड़ा थाना क्षेत्र में किया जाएगा। राजपाल यादव का परिवार इसी गांव से ताल्लुक रखता है और उनके पिता खेती-किसानी करते थे। राजपाल यादव अपने छह भाइयों में से एक हैं, लेकिन उनके पिता ने कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

पिता के सपनों की कहानी

राजपाल यादव ने कई साल पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उन्हें पढ़ा-लिखाकर बड़ा इंसान बनाना चाहते थे, हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। एक बार जब राजपाल अपना होमवर्क नहीं कर पाए, तो उनके स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें डांटा। इस पर उनके पिता ने प्रिंसिपल से कहा था कि अगर उनका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं दिखाएगा, तो वह उससे मजदूरी करवा लेंगे, लेकिन पढ़ाई के लिए फालतू पैसे खर्च नहीं करेंगे।

NSIT
Nsmch

2018 में पिता के लिए किया था पोस्ट

राजपाल यादव ने 2018 में अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "मेरे पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहे हैं। अगर मुझ पर आपका विश्वास नहीं होता, तो मैं आज वहां नहीं होता, जहां हूं। मेरे पिता होने के लिए धन्यवाद, मैं आपसे प्यार करता हूं।"

हाल ही में मिली थी जान से मारने की धमकी

हाल ही में राजपाल यादव को ईमेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। राजपाल यादव के अलावा कपिल शर्मा और सुगंधा मिश्रा को भी ऐसे धमकी भरे ईमेल मिले थे। राजपाल यादव के पिता के निधन से उनका परिवार गहरे शोक में है। उनके पिता की जीवन में प्रेरक भूमिका और उनके संघर्षों की कहानियां लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।