फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता ने ड्राइवर को मारा चाकू, वेतन विवाद में किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

23 हजार रुपए महीने की सैलेरी पर रखे ड्राइवर का वेतन समय पर नहीं देने को लेकर हुए विवाद में फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला किया.

Filmmaker Manish Gupta
Filmmaker Manish Gupta - फोटो : news4nation

Manish Gupta : फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर अपने ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. इसे लेकर उनके खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है. यह घटना मुम्बई में हुई. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर अपने ड्राइवर को रसोई के चाकू से घायल करने का आरोप है। वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद ड्राइवर से चाकू से मारपीट की गई।


 वर्सोवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार रात सागर संजोग बिल्डिंग में गुप्ता के घर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने कथित तौर पर अपने तीन साल के ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर (32) को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि गुप्ता पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 115(2) और 352 के तहत खतरनाक हथियार से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। लश्कर के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने गुप्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Diarch GO


क्या हुई घटना?

यह घटना गुरुवार रात मनीष गुप्ता के सागर संजोग बिल्डिंग स्थित आवास पर हुई। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 3 साल से मनीष गुप्ता के साथ काम कर रहा था और उसे 23,000 रुपए मासिक वेतन मिलता था, लेकिन समय पर वेतन नहीं दिया जाता था। 30 मई को गुप्ता ने उसे नौकरी से निकाल दिया और बकाया वेतन भी नहीं दिया। अपना बकाया वापस पाने के लिए लश्कर ने फिर से काम पर लौटने का प्रयास किया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला।


मनीष गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मनीष गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 118(2), 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है, जो खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना और शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने तहत होती है। हालांकि, अब तक गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch


कौन हैं मनीष गुप्ता?

मनीष गुप्ता एक लेखक और निर्देशक हैं जिन्होंने द स्टोनमैन मर्डर्स और 420 IPC जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।