LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है।

Manoj Kumar Death
Manoj Kumar Death- फोटो : social media

Manoj Kumar Death: फिल्मी दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया। मनोज कुमार 'भारत कुमार' के नाम से लोकप्रिय थे। उनकों देशभक्ति फिल्मी के लिए जाना जाता है। वो देशभक्ति फिल्मों से अधिक लोकप्रिय हुए थे। वहीं आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिससे फिल्म जगत में मातम पसर गया है। अपने समय में मनोज कुमार सुपरस्टार थे।

87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें कि, मनोज कुमार का पूरा नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ। उनके शानदार काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। वहीं 2015 में उन्हें फिल्म में अपने योगदान के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  

फिल्मों का सफर 

मनोज कुमार ने साल 1957 में पहली फिल्म ‘फैशन’ की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का रोल निभाया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने विजय भट्ट के निर्देशन में बनी साल 1962 में आई फिल्म ‘हरियाली और रास्ता’ में अभिनय किया। इसी फिल्म से मनोज कुमार की किस्मत चमक उठी। इस फिल्म में उनके अपोजिट माला सिन्हा थीं। दोनों की जोड़ी को उस वक्त दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद साल 1964 में उनकी एक और सुपरहिट फिल्म ‘वो कौन थी’ आई। साल 1965 में मनोज कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म ‘गुमनाम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दर्शकों के लिए सब कुछ मौजूद था। इसके बाद साल 1965 में उन्होंने विजय भट्ट के ही निर्देशन में बनी फिल्म ‘हिमालय की गोद में’ काम किया, ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।