LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

नीतीश कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से 28 की जीत, दोनों उप मुख्यमंत्री ने बनाया इतिहास, सिर्फ इस मंत्री को मिली हार

Bihar में 29 मंत्रियों में से 28 का जीतना बताता है कि जनता ने शासन, विकास योजनाओं और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अधिकतर सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त मिली.

Ministers in Nitishs cabinet
Ministers in Nitishs cabinet - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने नीतीश सरकार की पकड़ को एक बार फिर मज़बूत साबित कर दिया है। जारी परिणामों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से 28 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर विजयी हुए हैं, जबकि केवल मंत्री सुमित कुमार सिंह को शिकस्त मिली है। यह परिणाम न सिर्फ एनडीए सरकार के प्रति जनसमर्थन को दर्शाते हैं, बल्कि जेडीयू–भाजपा के संयुक्त प्रदर्शन को भी मजबूत बनाते हैं।

चुनाव परिणाम के अनुसार अधिकांश सीटों पर बीजेपी ने दमदार जीत दर्ज की है। सोहसराय से रत्नेश सदा, दरभंगा (सदर) से संजय सरोगी, जाले से जीवेश कुमार मिश्रा, कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, और साहेबगंज से राजू कुमार सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने मतदान में बढ़त बनाए रखते हुए जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त कई अन्य दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं ने जीत हासिल की। इसमें सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, तारापुर से सम्राट चौधरी, फुलपरास से शीला कुमारी मंडल, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, गया टाउन से प्रेम कुमार, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू आदि शामिल रहे। 

सूची के अनुसार 29 मंत्रियों में से 28 का जीतना बताता है कि जनता ने शासन, विकास योजनाओं और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अधिकतर सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त मिली, जहां कई मंत्रियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित किया। केवल चकाई सीट पर सुमित कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा, जो इस पूरे परिणाम में एकमात्र अपवाद बनकर उभरते हैं।

इस प्रचंड समर्थन से यह स्पष्ट है कि नीतीश सरकार को जनता ने एक बार फिर भरोसे का जनादेश दिया है। मंत्रियों की यह निर्णायक जीत आगामी सरकार गठन और नीतिगत फैसलों में एनडीए की स्थिति को और मजबूत बना देगी।

NSIT
Nsmch