LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Bihar Teacher News: गंगा स्नान के दौरान शिक्षक की डूबने से दर्दनाक मौत, मौसेरे भाई की जान बचाते हुए गंवाई अपनी जान

Bihar Teacher News: उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत मिहिर की अपने भांजे को बचाने के क्रम में मौत हो गई।

Bihar Teacher News: गंगा स्नान के दौरान शिक्षक की डूबने से द
शिक्षक की मौत से मातम- फोटो : reporter

Bihar Teacher News: गंगा नदी में स्नान के दौरान एक शिक्षक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चकप्रयाग गांव निवासी रामानंद चौधरी के इकलौते पुत्र मिहिर कुमार के रूप में हुई है, जो दरभंगा जिले के एक उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

मिहिर अपने परिवार में आयोजित जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे। संस्कार के बाद कुछ परिजन गंगा स्नान के लिए अगुवानी गंगा घाट पहुंचे। उनके साथ उनके दो मौसेरे भाई—10 वर्षीय बबलू कुमार और 25 वर्षीय शिवम कुमार भी थे।

गंगा घाट पर स्नान के दौरान बबलू और शिवम नदी की गहराई में चले गए। उन्हें डूबता देख मिहिर तुरंत नदी में कूद पड़े और अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों को बचाने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान मिहिर खुद गहराई में डूब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से बबलू और शिवम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मिहिर को खोजने में करीब 25 मिनट लग गए। उन्हें आनन-फानन में परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

मिहिर हाल ही में पिता बने थे। एक महीने पहले ही उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ था। उनकी पत्नी और नवजात बेटा दरभंगा में ही हैं।गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि मिहिर हसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे। जब भी गांव आते, गंगा स्नान की इच्छा ज़रूर जताते थे। पर अफसोस कि इस बार गंगा स्नान उनके जीवन की आखिरी इच्छा बन गई।परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- अमित कुमार