LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा, ऐसे होगाआवेदन

32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ऐलान किया. अब बीपीएससी इसे लेकर आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियों की तारीख जारी करेगा.

Bihar TRE-4
Bihar TRE-4- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News : बिहार के युवाओं के लिए बुधवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेज दी है। सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अहम साबित होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। TRE-4 के तहत होने वाली यह भर्ती उसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई अधियाचना के अनुसार, कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के पद शामिल हैं।

किस कक्षा में कितने पद?

कक्षा 1 से 5: 3,847 पद, कक्षा 6 से 8: 8,563 पद, कक्षा 9 से 10: 3,877 पद और कक्षा 11 से 12: 16,101 पद पर नियुक्ति होगी। सबसे अधिक रिक्तियां उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) स्तर के लिए निकाली गई हैं, जबकि मध्य विद्यालय स्तर पर भी बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली होगी। सरकार का मानना है कि इस भर्ती से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। साथ ही हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर भी मिलेगा।

अब अधियाचना मिलने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही TRE-4 भर्ती परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आवेदन की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

NSIT
Nsmch

राज्य सरकार ने कहा है कि युवाओं को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। TRE-4 के जरिए होने वाली 32 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति को इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।