LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

TRE 4 के तहत बिहार में होगी 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती ! ऐसे करें आवेदन, डोमिसाइल पर सीएम नीतीश ने जारी किया निर्देश

BPSC द्वारा TRE 4.0 भर्ती 2025 के तहत जल्द ही बिहार में 1.6 लाख से अधिक शिक्षक रिक्तियों की घोषणा करेगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इसे लेकर बड़ा निर्देश दिया.

TRE 4
TRE 4- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News: बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. बीपीएससी द्वारा TRE 4 की परीक्षा शीघ्र ली जाएगी. इसे लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश जारी किया है. सूत्रों का अनुसार BPSC द्वारा TRE 4.0 भर्ती 2025 के तहत जल्द ही बिहार में 1.6 लाख से अधिक शिक्षक रिक्तियों की घोषणा करेगा. राज्य में में वर्तमान में 7 लाख शिक्षकों के आवश्यक पदों के मुकाबले 5.65 लाख सरकारी स्कूल शिक्षक हैं. विभाग की योजना 2026 तक सभी शिक्षक नियुक्तियाँ पूरी करने की है. इसे लेकर सीएम नीतीश ने अब खुद TRE 4 परीक्षा जल्द लेने का निर्देश जारी कर दिया है. 


सीएम नीतीश का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इसे लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा  'हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए. राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा. 

Diarch GO


जुलाई में अधिसूचना !

1.6 लाख शिक्षण पदों के लिए BPSC TRE 4.0 अधिसूचना  जुलाई अंतिम सप्ताह  में जारी होने की उम्मीद है. उसके बाद आवेदन तय मापदंड के अनुरूप करना होगा. इस भर्ती अभियान के माध्यम से, प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10) और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.  हालांकि अपुष्ट खबरों के अनुसार फ़िलहाल TRE 4.0 के माध्यम से राज्य भर में 90,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति किया जा सकता है. इस बड़े पैमाने पर भर्ती के बावजूद, लगभग 60,000 शिक्षक पद अभी भी खाली रहेंगे जिन्हें अगले चरण में भरा जा सकता है.  


महिला आरक्षण में डोमिसाइल 

सीएम नीतीश कुमार ने पिछले सप्ताह एक्स पर पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा- 'आप सबको पता है कि अब बिहार राज्य की सभी सरकारी सेवाओं/ संवर्गों के सभी स्तर के एवं सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्तियों में सिर्फ बिहार राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमान्य करने का निर्णय लिया गया है. इसी के तहत अब TRE 4 में सिर्फ बिहार के महिला अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा जो एक प्रकार से महिला आरक्षण में डोमिसाइल नीति है. 

NSIT
Nsmch