LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

CLAT RESULT 2025 : हाईकोर्ट ने CLAT परीक्षा के 2 सवालों को माना गलत,अब दुबार आयेगा रिजल्ट,बदल जाएंगे सफल अभ्यर्थियों के रैंक

CLAT RESULT 2025 - एक दिसंबर को हुए CLAT परीक्षा के रिजल्ट को दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए फिर से जारी करने का निर्दश CNLU को दिया है। हाईकोर्ट ने इस दौरान परीक्षा में पूछे गए दो सवालों को भी गलत माना है।

CLAT RESULT 2025 : हाईकोर्ट ने CLAT परीक्षा के 2 सवालों को म

NEW DELHI - बीते एक दिसंबर को हुए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) को पूछे गए दो सवालों को दिल्ली हाईकोर्ट ने गलत करार दिया है और कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) को सेट-A के क्वेश्चन नंबर 14 और 100 से जुड़े सुधार कर नया रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यह फैसला एक अभ्यर्थी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। 

समय से पहले जारी कर दिया आंसर की

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) द्वारा CLAT परीक्षा का आंसर-की 9 दिसंबर को जारी करना था। वहीं 10 दिसंबर को रिजल्ट जारी किया जाना था। लेकिन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने निश्चित किए गए तारीख के दो दिन पहले सात दिसंबर को आंसर-की और रिजल्ट जारी कर दिया। जिसके बाद जारी रिजल्ट में कई गलतियों को लेकर अभ्यर्थियों ने शिकायत की। लेकिन, इन शिकायतों का निपटारा किए बगैर एडमिशन के लिए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने काउंसलिंग शुरू कर दी।

रिजल्ट और काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग

रिजल्ट में गलतियों का निपटारा नहीं होने पर एक अभ्यर्थी आदित्य सिंह के पिता पंकज विवेक ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रिजल्ट को चुनौती दी। उन्होंने फाइनल आंसर-की रद्द करने और काउंसिलिंग रोकने की मांग की थी।

कोर्ट ने सवाल को ठहराया गलत

इस पर हाईकोर्ट की जज ज्योति सिंह ने याचिका को जायज मानते हुए फैसला सुनाया। उन्होंने पेपर के सेट-A के क्वेश्चन नंबर 14 और 100 के गलत उत्तरों को सही करने और इसके बाद ही नया रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है।

NSIT
Nsmch

आंखों पर पट्टी बांध लेना याचिकाकर्ता के साथ अन्याय

हाईकोर्ट ने कहा कि 'सवाल नंबर 14 और 100 में साफ तौर पर गलतियां हैं। इस पर आंखों पर पट्टी बांध लेना, याचिकाकर्ता के साथ अन्याय होगा। कोर्ट ने माना कि इन दो सवालों से बाकी कैंडिडेट्स का रिजल्ट भी प्रभावित होगा।

सवाल 14 को लेकर कहा

हाईकोर्ट ने सवाल 14 को लेकर कहा कि कोर्ट ने कहा, 'उन सभी कैंडिडेट्स को फायदा दिया जाए, जिन्होंने सेट A के 14वें सवाल का आंसर C दिया था, क्योंकि कोर्ट और एक्सपर्ट कमेटी ने C को ही सही जवाब माना है।  इसी तरह क्वेश्चन नंबर 100 को हटाने के बाद नए सिरे से रिजल्ट जारी करने के लिए कहा है।

CLAT एक्सपर्ट सागर जोशी के मुताबिक, इस फैसले के बाद न केवल रिजल्ट बल्कि कई स्टूडेंट्स की रैंक बदल जाएगी।

1 दिसंबर को हुआ था CLAT का एग्जाम

CNLU की ओर से 15 जुलाई 2024 से CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। 15 नवंबर, 2024 को इसका एडमिट कार्ड जारी हुआ। 1 दिसंबर 2024 को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन एग्जाम हुआ था। देश भर की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए हर साल CLAT का एग्जाम होता है।