LATEST NEWS

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी
  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी

  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ, 'हर गली में जंतर-मंतर' का किया ऐलान
  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ,

  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़
  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

Patna Crime:इनोवा से 30 लाख कैश बरामद,गुजरात से पटना का इतने करोड़ के हवाला से जुड़ा कनेक्शन

Patna Crime: पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बाद सनसनी फैल गई। ...

Patna 30 Lakh Cash Seized 3 Gujarat Traders Held
गुजरात से पटना का हवाला कनेक्शन- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस की कार्रवाई के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक इनोवा क्रिस्टा से 30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। भारी रकम के स्रोत और इस्तेमाल को लेकर पूछताछ के बाद मामला कथित हवाला कारोबार से जुड़ता नजर आ रहा है। पुलिस ने गाड़ी सवार गुजरात के तीन कारोबारियों को हिरासत में लेकर तफ्तीश तेज कर दी है।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधा भाई के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में कैश मिला। पूछताछ में तीनों रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने कैश और वाहन को जब्त कर लिया।

पूछताछ के दौरान कारोबारियों ने कथित तौर पर बताया कि वे गुजरात से करीब तीन करोड़ रुपये कैश लेकर कोलकाता पहुंचे थे। वहां किसी व्यक्ति को रकम सौंपने के बाद सड़क मार्ग से पटना आए थे और यहां 30 लाख रुपये पहुंचाने थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ और छापेमारी का सिलसिला तेज कर दिया।

तीनों की निशानदेही पर बलभद्र आरण्य अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में भी तलाशी ली गई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बरामद रकम किसी बड़े नकदी लेन-देन या हवाला नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है।पूछताछ में कथित तौर पर करीब 3,000 करोड़ रुपये के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है, लेकिन इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर टीम भी रकम के स्रोत, संभावित लाभार्थियों और पूरे लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है। पटना में अलग-अलग ठिकानों पर जांच और छापेमारी जारी है। अब एजेंसियों की नजर उस शख्स और नेटवर्क तक पहुंचने पर है, जिसके लिए यह रकम कथित तौर पर पटना लाई गई थी।

हीरेश कुमार