LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी

वैशाली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है, एक फरार आरोपी की तलाश मे जुटी है.....

नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियो
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के दो आरोपी गिरफ्तार- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के हाजीपुर में एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट, गाली-गलौज और बलपूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार का बेहद संगीन मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल किए गए टेम्पो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।


क्या है पूरा मामला और पुलिसिया कार्रवाई?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजीपुर थाने में एक नाबालिग के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में घटना की तिथि 15 अक्टूबर बताई गई थी, जिसमें एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। इस आवेदन के आधार पर काजीपुर थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज कर पुलिस ने फौरन अनुसंधान शुरू कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


अनुसंधान के दौरान सामने आया अप्राकृतिक यौनाचार का गंभीर पहलू

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गहन अनुसंधान और छानबीन के दौरान यह चौकाने वाला तथ्य सामने आया कि नाबालिग के साथ बलपूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया और विशेष टीम ने विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।


दो आरोपी गिरफ्तार, टेम्पो जब्त

पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बल्लू कुमार उर्फ बब्लू कुमार (निवासी सलेमपुर, थाना काजीपुर) को सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय से गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त सन्नी कुमार (निवासी भट्टडी, थाना काजीपुर) को उसके पैतृक गांव से दबोच लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेम्पो को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिषभ की रिपोर्ट