LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप
  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क

  • Mallikarjun Kharge
  • नीतीश कुमार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे... श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न दिलाएगी कांग्रेस

  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस में भिड़े BJP और JDU नेता
  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस

  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई पार्टी प्रमुख का अधिकार
  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई

  • Gaurav Rai
  • माँ की याद में गौरव राय की नेक पहल, जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन और बच्चों को बांटे

शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़

सुपौल जिले में जिलाधिकारी सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस की मौजूदगी में विजयदशमी और रावण वध का कार्यक्रम उल्लासपूर्ण माहौल संपन्न हुआ। रावण वध के दौरान निर्मली में तीन लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है.....

शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व:
उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में विजयादशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का पर्व बुधवार को बेहद शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उत्साह के माहौल में संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर, निर्मली में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोनों ही महत्वपूर्ण स्थानों पर जिला प्रशासन की चाक-चौबंद निगरानी और मुस्तैदी के बीच सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए गए।


सुपौल के गांधी मैदान में आतिशबाजी के बीच जलाए गए पुतले

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस खुद मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परंपरा और हर्षोल्लास के बीच भव्य आतिशबाजी के साथ सबसे पहले मेघनाद के पुतले का और उसके पश्चात रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। पुतलों के धू-धू कर जलने के साथ ही मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश लिया।


डीएम ने मैथिली में किया संबोधित, मेला समिति का जताया आभार

समारोह के समापन पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मेला समिति और आम जनता के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से मैथिली में संबोधन देते हुए कहा कि मेला समिति के सदस्यों ने इस आयोजन की तैयारी के लिए पिछले एक-दो महीने से लगातार कड़ी मेहनत की थी। डीएम ने भीड़ के दौरान बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की थी और लोगों से घर लौटते समय पूरी सावधानी व संयम बरतने का आग्रह किया था।


निर्मली में विसर्जन यात्रा के दौरान उमड़ा तीन लाख श्रद्धालुओं का सैलाब

उधर, निर्मली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा बेहद भव्य और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। आयोजकों ने इस विसर्जन यात्रा में लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का दावा किया है। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय नारों से गूंज उठा। निर्मली दुर्गा पूजा समिति के सचिव सह नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगरनाथ कामत ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष समेत सभी विभागों के अधिकारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। प्रशासनिक समन्वय और लोगों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी ने राहत की सांस ली है।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट