LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद

कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने प्रतापपुर गांव के आगजनी पीड़ितों के बीच कल्याण विभाग की ओर से प्रति परिवार 58,050 रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।उन्होंने कहा कि 'मामूली विवाद पर हिंसा का कोई स्थान नहीं, दोषियों पर कार्रवाई होगी....

प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों
विधायक ई. अजीत कुमार ने आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक- फोटो : धीरज सिंह

Muzaffarpur : कांटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. अजीत कुमार बुधवार को घटना के चौथे दिन प्रतापपुर गांव पहुँचे। यहाँ उन्होंने हाल ही में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच कल्याण विभाग की ओर से प्रति परिवार 58,050 रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से संवाद करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आपसी संयम, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की पुरजोर अपील की।


मामूली विवाद में 20 वर्षीय युवक की हत्या पर जताई गहरी संवेदना

दौरे के दौरान विधायक ई. अजीत कुमार ने मोहम्मदपुर खाजे गांव में हुई 20 वर्षीय युवक की निर्मल हत्या की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने बताया कि मृतक युवक बाहर रहकर फूल-माला का कार्य करता था और कुछ ही दिनों पहले अपने घर आया था। किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि एक मामूली सा विवाद उसकी जिंदगी छीन लेगा। विधायक ने लोगों से अपील की कि इस दर्दनाक घटना से सभी को सबक लेना चाहिए तथा छोटे-छोटे विवादों को कभी भी हिंसा का रूप नहीं देने देना चाहिए।


पीड़ित परिवार को न्याय और निष्पक्ष जांच का भरोसा

मृतक के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए विधायक ने न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना की पूरी जानकारी माननीय मुख्यमंत्री को भी दे दी गई है। इस मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर असल आरोपियों की पहचान की जाएगी।


'पूरे समाज को दंडित करना उचित नहीं, छूटे हुए परिवारों को भी मिलेगी मदद'

विधायक ने स्पष्ट किया कि घटना में कुछेक असामाजिक तत्वों की संलिप्तता के कारण पूरे समाज या निर्दोषों को दंडित करना कतई उचित नहीं है। पीड़ित परिवारों को न्याय और प्रभावितों को उचित मुआवजा मिलना ही चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परिवारों के घर इस आगजनी में क्षतिग्रस्त हुए हैं और यदि किसी जरूरतमंद परिवार का नाम सहायता सूची से छूट गया है, तो उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर सरकारी सहायता दिलाई जाए।

NSIT
Nsmch

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (CO) पुष्कल कुमार, करजा थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, मनोज कुमार सिंह, मो. जाबिर हुसैन, मो. फूल बाबू और प्रेम कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

धीरज की रिपोर्ट