LATEST NEWS

  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई पार्टी प्रमुख का अधिकार
  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई

  • Gaurav Rai
  • माँ की याद में गौरव राय की नेक पहल, जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन और बच्चों को बांटे

  • Anant Singh Expelled from JDU
  • अनंत सिंह को जदयू के शीर्ष नेताओं ने एकमत से पार्टी से निकाला, नीतीश के करीबी एमएलसी का

  •  Thieves Steal Licensed Pistol
  • पटना में शातिरों का आतंक: गाड़ी से मोबिल गिरने का दिया झांसा, लाइसेंसी पिस्टल वाला बैग लेकर फरार

  •  Bright Career Seminary High School Sadisopur
  • ब्राइट करियर सेमिनरी हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी

बिहार के प्रशासनिक महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। पहले से कई विभागों की जिम्मेवारी संभाल रहे आईएएस चंद्रशेखर सिंह को एक और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.....

IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश

Patna : बिहार प्रशासनिक महकमे से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें जल संसाधन विकास निगम की कमान सौंपी गई है। 


वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में जल संसाधन विभाग के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे चंद्रशेखर सिंह को अगले आदेश तक बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक (Managing Director) के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। 


कई महत्वपूर्ण विभागों का पहले से संभाल रहे हैं प्रभार

आपको बता दें कि आईएएस चंद्रशेखर सिंह के पास पहले से ही कई अहम प्रशासनिक पदों का अतिरिक्त प्रभार है। वह वर्तमान में सचिव, जल संसाधन विभाग के साथ-साथ मिशन निदेशक, बिहार विकास मिशन, पटना और सचिव, लघु जल संसाधन विभाग के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। अब उनके कार्यक्षेत्र में एक और निगम का प्रभार जुड़ गया है। 


राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना को बिहार के राज्यपाल के आदेश के क्रम में सरकार के उप सचिव राजीव रंजन दास द्वारा अधिकृत किया गया है। इस संबंध में विधिवत हस्ताक्षर और दिनांक 21.10.2026 के साथ आदेश प्रेषित किए गए हैं। 


विभिन्न विभागों को भेजी गई प्रतिलिपि

NSIT
Nsmch

इस प्रशासनिक नियुक्ति की सूचना संबंधित विभागों और अधिकारियों को दे दी गई है। अधिसूचना की प्रतियां वित्त विभाग के ई-गजट कोषांग, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (नई दिल्ली), महालेखाकार (बिहार), राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, और सामान्य प्रशासन विभाग के आईटी मैनेजर को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई हैं।