LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

भाभी पर बुरी नजर रखता था देवर, करता था गंदी हरकत, नाराज बड़े भाई ने गला घोंटकर मार डाला

 भाभी पर बुरी नजर रखता था देवर, करता था गंदी हरकत, नाराज बड़

DESK - भाभी पर बुरी नजर रखनेवाले देवर को उसके ही बड़े भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी. जिसके बाद उसकी मौत का कारण अधिक शराब सेवन बताने की कोशिश की गई। हालांकि परिवार के लोगों की यह प्लानिंग कामयाब  नहीं हुई। जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद भाई ने पूरी घटना की सच्चाई बताई। मृतक की पहचान गजेंद्र यादव पिता संतोष यादव (24) निवासी कैलाश नगर के रूप में हुई है।

घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के  मोहन नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है। आरोपी बड़े भाई ने बताया कि, वो आदतन शराबी था। नशे में मां-बाप से विवाद करता था। भाभी पर गंदी नजर रखता था। इस बात से नाराज शैलेंद्र ने उसकी हत्या करने की ठानी। जब गजेंद्र घर में सो रहा था, उसी दौरान कमरे में गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उसे अस्पताल ले गए। परिवार ने पहले अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही थी।

मामले में मोहन नगर टीआई मोनिका पाण्डेय ने बताया कि, 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि, एक युवक को ब्रेन डेड लाया गया है। जिसकी पहचान गजेंद्र यादव पिता संतोष यादव (24) निवासी कैलाश नगर के रूप में हुई है। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया कि, मृतक के गले में लिगेचर मार्क हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि, मामला मर्डर का है। एफएसएल प्रभारी डॉ. मोहन पटेल ने शव की बारीकी की जांच की, तो युवक की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

जिसके बाद थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने तत्काल हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच करने निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी भाई शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch