LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्तियां,18 मार्च से आवेदन

Sarkari Naukari: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं,ऐसे में सूबे में सरकारी नौकरी की बहार आई हुई है।बिहार पुलिस में 19838 सिपाही बहाली के लिए आवेदन मांगा गया है।

Sarkari Naukari
बिहार पुलिस में 19838 सिपाही बहाली के लिए आवेदन- फोटो : social Media

Sarkari Naukari: बिहार में सरकारी नौकरी  की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है।दरअसल बिहार पुलिस में सिपाही की बंपर बहाली होने वाली है।सिपाही के 19838 पदों पर इस साल भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय चयन पर्षद,सिपाही भर्ती के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की गई है।

बिहार पुलिस ने 19838 कांस्टेबल पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिहार पुलिस में शामिल होकर अपनी सेवा देना चाहते हैं।नई बहाली में 6717 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा ईडब्लूएस, एससी, एसटी, ईबीसी और ओबीसी के लिए भी कुछ पद आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से 595 पद हैं।

आवेदन की शुरुआत: 18 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025

पदों की संख्या और वेतनमान

कुल पद: 19838 कांस्टेबल

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी:

उम्मीदवार को इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।इसके अतिरिक्त, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड या बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदत्त मौलवी प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे:

लिखित परीक्षा:

प्रश्न पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा का होगा।प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया जाएगा।PET में दौड़, गोला फेंक और लॉन्ग जंप जैसे परीक्षण शामिल होंगे।

आवेदन कैसे करें?

CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।‘Bihar Police’ टैब में जाकर Advt. No. 01/2025 के लिंक पर क्लिक करें।ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप समय सीमा से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लें और ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।