LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: नाराज दूल्हे ने शादी से एक दिन पहले 8 लोगों का गला रेता, गर्लफ्रेंड से परिवार ने रोका था विवाह, सीवान में खौफनाक वारदात

Bihar News: बिहार के सीवान में नाराज दूल्हे ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। शादी से नाराज दूल्हे ने 8 लोगों का गला रेत दिया। इस घटना में दूल्हे की बुआ की दर्दनाक मौत हो गई।

8 लोगों का गला रेता
नाराज दूल्हे ने 8 लोगों का गला रेता - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच सीवान से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाराज दूल्हे ने 8 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है तो वहीं एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।  

नाराज युवक ने 8 लोगों का गला रेता 

दरअसल, पूरा मामला सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपुर गांव का है। जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी अनुसार शादी से नाराज एक युवक ने अपने ही परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उसकी बुआ की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान फूलमती देवी के रूप में हुई है, जो जामो बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी थीं।

Diarch GO

21 अप्रैल यानी आज थी शादी 

जानकारी अनुसार, बेंगलुरु में कार्यरत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक की शादी 21 अप्रैल को तय थी। लेकिन वह अपनी ही कंपनी की एक लड़की से प्रेम करता था और उसी से शादी करना चाहता था। परिजनों द्वारा उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई थी, जिससे वह अंदर ही अंदर नाराज और तनाव में था। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल की रात शादी के लिए गहनों की खरीदारी को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि युवक ने आपा खो दिया और अचानक चाकू निकालकर अपने ही घरवालों पर हमला कर दिया।

एक की मौत 7 घायल

इस भयावह हमले में उसकी बुआ फूलमती देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि चाचा, चाची, भाई-बहन समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी भी हमले का शिकार बने। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

ये लोग हुए शामिल 

घटना में सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, अंजलि कुमारी, संध्या कुमारी, दीपक कुमार, योगेंद्र शर्मा और शोभा देवी घायल हुए हैं। सभी को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

सीवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट