LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

रिश्वतखोर दारोगा पर निगरानी का शिकंजा: केस से नाम हटाने के बदले मांग रहा था घूस, 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वतखोर दारोगा पर निगरानी का शिकंजा: केस से नाम हटाने के ब
रिश्वतखोर दारोगा पर निगरानी का शिकंजा: 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार- फोटो : REPORTER

बिहार के सिवान जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सिसवन थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (SI) कन्हैया सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 23 दिसंबर, 2025 को सिवान-रघुनाथपुर रोड पर स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास एक चाय की दुकान से आरोपी को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा. इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

केस से नाम हटाने के बदले मांगी थी रकम

यह पूरा मामला एक केस से नाम हटाने के एवज में घूस मांगने से जुड़ा है. परिवादी सुनील कुमार ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि सिसवन थाना कांड संख्या 0-309/25 में उनकी बहन का नाम हटाने के बदले दारोगा कन्हैया सिंह द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. ब्यूरो द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान जब घूस मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया, तब इस गिरफ्तारी की योजना बनाई गई.

ब्यूरो की विशेष टीम ने की कार्रवाई

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाध्यक्ष श्री बिप्लव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया था. इसी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे मुजफ्फरपुर स्थित विशेष निगरानी न्यायालय में उपस्थित किया जाएगा. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है.

रिपोर्ट - ताबिश