LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Police:सिवान में खाकी को मिला करतूत का दंड, भीड़ के आगे बेबस को मरने के लिए छोड़ा, शहजाद हत्याकांड में भड़के SP ने 1 को नापा, 2 का द एंड तय!

Bihar Police: सिवान जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिसिया तंत्र की संवेदनशीलता का मर्डर कर दिया है। ...

Siwan Shahnawaz Case SP Suspends Cop 2 Home Guards To Be Fir
सिवान में खाकी को मिला करतूत का दंड- फोटो : reporter

Bihar Police: सिवान जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिसिया तंत्र की संवेदनशीलता का मर्डर कर दिया है। बड़हरिया थाना क्षेत्र (कांड संख्या–230/26) में हुए शहजाद अली हत्याकांड ने पूरे महकमे में भूचाल ला दिया है। इस मामले की फाइल जब पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और उन्होंने जब इसकी जांच की, तो खाकी की ऐसी शर्मनाक करतूत सामने आई जिसे सुनकर खुद कप्तान का खून खौल उठा।

पूरा मामला बीते 30 मई 2026 का है। बड़हरिया थाना के डायल-112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. संजीव कुमार को सूचना मिली थी कि शिवराजपुर गांव में ग्रामीणों ने एक कथित चोर शहजाद अली को दबोच रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम लोकेश पर पहुंची भी। कायदे से पुलिस का काम था कि वे युवक कोसुरक्षित अभिरक्षा में लेते और भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने लाते। लेकिन पुलिस टीम ने जो किया, वह किसी 'साजिश' से कम नहीं था। टीम ने उस तड़पते हुए युवक को वहशी भीड़ के हवाले ही छोड़ दिया और खुद दुम दबाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।पुलिस के जाते ही ग्रामीणों ने शहजाद अली को तालिबानी अंदाज में घेरा और उसके साथ इस कदर मारपीट की, कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

प्रारंभिक जांच में डायल-112 पर तैनात इस टीम को अपनी ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस के फर्ज का मर्डर करने का दोषी पाया गया है। इसके बाद एसपी सिवान ने तगड़ा कार्रवाई किया.दारोगा नपे: पु.अ.नि. संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनका मुख्यालय सीधे पुलिस केन्द्र, सिवान तय कर दिया गया है।

 गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात दो गृहरक्षक (होमगार्ड/6280 नन्दजी यादव और होमगार्ड/5931 मुक्तिनाथ) के खिलाफ अनुबंध रद्द (बर्खास्तगी) करने के लिए जिला पदाधिकारी को चार्जशीट भेज दी गई है। इस पूरे कांड को लेकर बड़हरिया के थानाध्यक्ष पु.अ.नि. छोटन कुमार को भी लपेटे में लिया गया है और उनसे 24 घंटे के भीतर 'स्पष्टीकरण' (जवाब) तलब किया गया है।

NSIT
Nsmch

इस बवाली कार्रवाई के बाद सिवान पुलिस ने अपराधियों और अपने महकमे के कामचोरों को साफ संदेश दे दिया है कि ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की शिथिलता या गद्दारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई वर्दी की साख से खेलेगा, तो उसका अंजाम इससे भी ज्यादा खौफनाक होगा।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट