LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Siwan Police Murder: सीवान पुलिस ने दो दिन में सुलझाई गुत्थी, ASI निरुद्ध हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, मर्डर की वजह जानकर चौंक जाएंगे

Siwan Police Murder: सीवान में दरौंदा थाना के एएसआई अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। दो महिलाओं समेत सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और गहने बरामद।

Siwan Police Murder
अनिरुद्ध हत्याकांड का खुलासा- फोटो : social media

Siwan Police Murder: बिहार के सीवान जिले को झकझोर देने वाले एएसआई अनिरुद्ध हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने मात्र दो दिनों में कर दिया। दरौंदा थाना में तैनात दारोगा अनिरुद्ध कुमार का शव सिरसांव नवका टोला के एक अरहर के खेत में मिला था। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि इलाके में दहशत फैल गई।

सात आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

सीवान पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मृतक का मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया गया। सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है।

Diarch GO

कैसे रचा गया षड्यंत्र

जांच से पता चला कि सिरसांव नवका टोला में पिंटू कुमार के मकान में कुछ डांसर महिलाएँ रह रही थीं। इन्हीं में से एक महिला की बातचीत एएसआई अनिरुद्ध से होती थी। जब महिला का पति इमरान अंसारी ने यह देखा तो वह गुस्से से भर गया। दीपावली के दिन दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद इमरान ने अपने साथियों के साथ अनिरुद्ध की हत्या की योजना बनाई।

कार्यक्रम के बहाने बुलाया, फिर की हत्या

षड्यंत्र के तहत अनिरुद्ध कुमार को एक कार्यक्रम दिखाने के बहाने बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उन्हें अरहर के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। यह हत्या पूरी योजना बनाकर की गई थी ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई और खुलासा

सीवान एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि हत्या के बाद तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन की मदद से टीम ने इमरान अंसारी, समीर इदरीशी, राहुल कुमार यादव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, संदीप सिंह और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। मुख्य साजिशकर्ता इमरान अंसारी बताया जा रहा है, जो नेपालगंज का निवासी है।

सीमाई इलाकों में छापेमारी जारी

एसपी तिवारी के अनुसार कुछ आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर, दरभंगा और सीवान के कई इलाकों में छापेमारी तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी फरार अपराधी जल्द ही गिरफ्त में होंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

सुनियोजित हत्या थी— एसपी मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने बताया कि यह हत्या किसी आवेश में नहीं बल्कि पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की गई थी। पुलिस ने सबूत जुटाकर बहुत कम समय में केस को सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि सीवान पुलिस हर हाल में न्याय सुनिश्चित करेगी और किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।