LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : सिवान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो मंदिरों में हुई चोरी का किया खुलासा, युवती सहित 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : सिवान पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी की बड़ी वारदातों का सफल उद्भेदन किया है। इन मामलों में पुलिस ने कुल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

Bihar News : सिवान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो मंदिरों मे
चोरी का खुलासा - फोटो : TABISH

SIWAN : सिवान जिले में पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में जिला पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी की बड़ी वारदातों का सफल उद्भेदन किया है। इन मामलों में पुलिस ने कुल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इसके साथ ही चोरी गए करीब छह लाख रुपये के सोने के हार और ऐतिहासिक अष्टधातु की मूर्ति समेत शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर की है, जहां एक शातिर युवती ने श्रद्धालु बनकर मंदिर में प्रवेश किया। पुजारी की थोड़ी देर की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसने माता की प्रतिमा से करीब छह लाख रुपये मूल्य के दो सोने के हार उड़ा लिए और फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार की टीम ने महज 4 घंटे के भीतर जाल बिछाकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखरावाँ निवासी विकास कुमार और उसकी सहयोगी महिला को धर दबोचा और दोनों हार बरामद कर लिए।

Diarch GO

दूसरी वारदात उसी दिन बड़हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पकवलिया स्थित शिवजी मंदिर में सामने आई। यहां अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की प्राचीन हनुमानजी की मूर्ति, शिवजी का नाग और मंदिर का पीतल का घंटा चुरा लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़हरिया थाना पुलिस ने नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 334(2)/303(2) के तहत मामला दर्ज कर तुरंत वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की गई मूर्तियों और बर्तनों को बेचने के लिए एक कबाड़ी की दुकान पर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही बड़हरिया पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर मौके से धनेश्वर महतो उर्फ धन्नू (उम्र 36 वर्ष, साकिन चैनछपरा) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी गई अष्टधातु की हनुमानजी की मूर्ति, शिवजी का नाग और मंदिर का घंटा सकुशल बरामद कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें विकास कुमार के खिलाफ पहले से ही मुफ्फसिल और सोनपुर रेल थाने में मामले दर्ज हैं। सिवान पुलिस की इस ताबड़तोड़ और पेशेवर कार्रवाई की स्थानीय जनता और श्रद्धालु काफी सराहना कर रहे हैं। एसपी पूरन कुमार झा ने साफ संदेश दिया है कि जिले में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले या आम जनता को परेशान करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस इसी तरह जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

ताबिश की रिपोर्ट