LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Osama Sahab FIR: सिवान में जमीन विवाद को लेकर ओसामा साहब पर मामला दर्ज, BNS की धाराएं लगीं

सिवान के महादेवा थाने में ओसामा साहब पर FIR दर्ज। डॉ. सुधा सिंह ने लगाया 30-35 गुंडों के साथ हमला करने और जमीन कब्जाने का आरोप। पुलिस ने BNS की धाराओं में शुरू की जांच।

siwan news osama sahab fir
सिवान में जमीन विवाद को लेकर ओसामा साहब पर मामला दर्ज- फोटो : news 4 nation

बिहार के सिवान जिले में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। महादेवा थाना (OP) में डॉ. सुधा सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ओसामा साहब और उनके 30-35 अज्ञात समर्थकों पर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला, लूटपाट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 73/26 दर्ज कर ली है और खुद थाना प्रभारी इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहे हैं।

रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कब्जे का प्रयास और मारपीट

शिकायतकर्ता डॉ. सुधा सिंह, जो मूल रूप से गोपालगंज की रहने वाली हैं, का दावा है कि उन्होंने सिवान के महादेवा क्षेत्र में 7 सितंबर 2024 को विधिवत बैनामा (रजिस्ट्री) के जरिए जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जब वहां निर्माण कार्य चल रहा था, तभी ओसामा साहब ने हस्तक्षेप करते हुए काम रोकने का दबाव बनाया। मामला तब और बिगड़ गया जब 14 अप्रैल 2026 को करीब 30-35 हथियारबंद लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ बुरी तरह मारपीट की।

लूटपाट और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, फरहान और सबीर समेत हमलावरों ने न केवल मजदूरों को पीटा बल्कि साइट पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे भी तोड़ दिए और उन्हें अपने साथ ले गए। इसके अलावा, मजदूरों के मोबाइल फोन और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मशीनें (कटर आदि) भी लूट ली गईं। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि हमलावरों ने धमकी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया और जमीन ओसामा साहब के लिए नहीं छोड़ी गई, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की एक दर्जन के करीब धाराओं (जैसे 126(2), 115(2), 303(2), 308(5) आदि) के तहत केस दर्ज किया है। ये धाराएं अवैध तरीके से रोकने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और संगठित होकर अपराध करने से संबंधित हैं। सिवान पुलिस अब वायरल हो रहे इस शिकायती पत्र और लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है, जिससे जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।

NSIT
Nsmch