LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

NEET बवाल के बाद एक्शन मोड में सीवान पुलिस: सड़कों पर निकला फ्लैग मार्च, 61 उपद्रवी हिरासत में, जानें शहर का ताजा हाल

NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सीवान में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जनजीवन सामान्य हो गया है। DM विवेक रंजन मैत्रेय और SP पूरन कुमार झा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने 61 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर महाराजगंज शिफ्ट कर दिया

Siwan Violence Update police flag march
सीवान में बिहार बंद हिंसा के बाद जनजीवन सामान्य, प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, 61 उपद्रवी महाराजगंज- फोटो : Reporter

बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई हिंसक घटनाओं के बाद अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली और विरोध कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ शनिवार को शहर में जमकर बवाल हुआ था। हालांकि, रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच बाजार सामान्य रूप से खुले और सड़कों पर यातायात बहाल रहा, जिससे आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी उसे भी बहाल कर दिया गया है।

नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में भड़का था आक्रोश

नीट परीक्षा में धांधली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए बिहार बंद का सीवान में गहरा असर देखा गया था। जंतर-मंतर और पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने सीवान की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन किया था। रविवार को प्रशासनिक सख्ती के बाद शहर में शांति लौट आई है और जनजीवन वापस पटरी पर आ गया है।

डीएम और एसपी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरा पुलिस बल

शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने और कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा खुद सड़कों पर उतरे। अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से शांति तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

NSIT
Nsmch

चौक-चौराहों पर कड़ा पहरा, 61 उपद्रवी महाराजगंज किए गए शिफ्ट

सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शनिवार को उपद्रव और हिंसा में शामिल 61 लोगों को हिरासत में लेकर देर रात ही महाराजगंज के एक सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रात में ही जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई, शांति बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरा शहर पुलिस के कड़े नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सीवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट