LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar robbery case: बिहार में अपराधियों का तांडव, सीवान में 5 लाख की लूट, संचालक पर फायरिंग

Bihar robbery case: सीवान में दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख की लूट को अंजाम दिया है। हादसे में CSP संचालक की हालत गंभीर है।

Bihar robbery case
सीवान में 5 लाख की लूट से हड़कंप!- फोटो : social media

Bihar robbery case: सीवान जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बढ़ते नजर आए हैं। सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास शुक्रवार (20 मार्च 2026) को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। घायल व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय अशोक पटेल के रूप में हुई है, जो ग्रामीण बैंक का CSP चलाते हैं। जानकारी के अनुसार, वह एक्सिस बैंक की सीवान शाखा से 5 लाख रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान बभनौली के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अशोक पटेल को तीन गोलियां लगीं—एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और अपराधी उनके पास से 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

Diarch GO

वारदात के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर रजनीकांत तिवारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अजय कुमार सिंह  अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त कम है, जिसकी वजह से अपराधी बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं ने लोगों में डर और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है।