LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

सिवान में ‘ऑपरेशन मुस्कान’: SP पूरन कुमार झा की पहल पर 70 लोगों को मिले गुम हुए मोबाइल, फोन पाकर लोगों के खिले चेहरे

सिवान में ‘ऑपरेशन मुस्कान’: SP पूरन कुमार झा की पहल पर 70 लो
SP पूरन कुमार झा की पहल पर 70 लोगों को मिले गुम हुए मोबाइल- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : बिहार सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत सिवान पुलिस ने रविवार को 70 लोगों के चेहरों पर फिर से खुशियां लौटा दीं। समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान महीनों पहले चोरी या गुम हुए 70 मोबाइल फोन उनके असली स्वामियों को सौंप दिए गए। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 12.5 लाख बताई गई है।


जून महीने में साइबर सेल ने की बड़ी बरामदगी

प्रभारी साइबर डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीमें लगातार तकनीकी सर्विलांस पर काम कर रही हैं। इसी कड़ी में जून माह के दौरान कुल 70 मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए गए थे। रविवार को गहन सत्यापन और कागजात की जांच के बाद ये फोन संबंधित लोगों को दिए गए।


घर तक पहुंचाया जाएगा अनुपस्थित लोगों का मोबाइल

डीएसपी ने स्पष्ट किया कि जिन मोबाइल स्वामियों को सूचना मिलने के बावजूद रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचने में असमर्थता हुई, उनके फोन पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं। पहचान व कागजी सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों के माध्यम से मोबाइल सीधे उनके घर तक पहुंचाए जाएँगे।


आम जनता ने जताया पुलिस का आभार

स्मार्टफोन में लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, तस्वीरें, कांटेक्ट नंबर और निजी डेटा मौजूद होने के कारण फोन खोने से लोगों को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। कई लोगों ने अपने फोन वापस मिलने की आस छोड़ दी थी, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें उनका फोन सौंपा तो लोगों की खुशी देखते ही बनी। इस पहल के लिए आम नागरिकों ने सिवान पुलिस का आभार प्रकट किया, जिससे पुलिस के प्रति जन-विश्वास और मजबूत हुआ है।


सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट