LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Samridhi Yatra:आज सिवान पर विकास की होगी बरसात, समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार देंगे 201 करोड़ की सौगात, योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर

Samridhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत जिले को 201.83 करोड़ रुपये की 71 विकास योजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं।

Nitish to Launch 201 Cr Projects in Siwan
आज सिवान पर विकास की होगी बरसात- फोटो : Hiresh Kumar

Samridhi Yatra: बिहार की सियासत में आज सिवान का दिन खास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत जिले को 201.83 करोड़ रुपये की 71 विकास योजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं। यह दौरा सिर्फ शिलान्यास और उद्घाटन तक सीमित नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और संदेश की राजनीति का बड़ा मंच माना जा रहा है। इसमें 40 नई योजनाओं का शिलान्यास और 31 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के स्वागत में शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। वे मैरवा स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां विभिन्न सरकारी विभागों के 16 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां नीतीश कुमार योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे और खास तौर पर जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। उनकी कामयाबी की कहानियां सुनकर मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सियासी संदेश देंगे। यह संवाद सरकार की उपलब्धियों को जनता से जोड़ने की कोशिश है।

Diarch GO

इसके बाद मुख्यमंत्री पंचमंदिरा स्थित जल-जीवन-हरियाली पार्क का दौरा करेंगे। इस पार्क को खास रूप देने के लिए कोलकाता से हरी घास मंगवाई गई है। यहां नीतीश कुमार पर्यावरण संरक्षण का पैगाम देते हुए तालाब में चार हंस और 25 किलो रंगीन मछलियां छोड़ेंगे। पार्क की दीवारों पर जल और हरियाली के महत्व को दर्शाती आकर्षक पेंटिंग्स बनाई गई हैं, जो विकास के साथ पर्यावरण संतुलन की सियासत को भी दर्शाती हैं।

दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री डीएवी कॉलेज हेलीपैड से पटना के लिए रवाना होंगे। महज दो घंटे के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से जिले में 293 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए शहर में 9 पार्किंग स्पॉट बनाए गए हैं। वीआईपी वाहनों की पार्किंग एकता इंडोर स्टेडियम और डीएवी स्कूल में तय की गई है। मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले फूलों और गुलदस्तों तक की गहन जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

कुल मिलाकर, सिवान में आज विकास, सुरक्षा और संदेश की त्रिवेणी देखने को मिलेगी। नीतीश कुमार का यह दौरा न सिर्फ योजनाओं का एलान है, बल्कि आने वाले सियासी समीकरणों में विकास को केंद्र में रखने की एक मजबूत कोशिश भी है।