LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Nitish Kumar:सिवान में समृद्धि का एलान, देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की जमीन पर सीएम नीतीश ने दी 202 करोड़ की सौगात

Nitish Kumar: बिहार की सियासत में एक बार फिर विकास का नैरेटिव मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को सिवान पहुंचे।...

Nitish Announces 202 Cr Development Package in Siwan
देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की जमीन पर सीएम नीतीश ने दी 202 करोड़ की सौगात- फोटो : reporter

Nitish Kumar: बिहार की सियासत में एक बार फिर विकास का नैरेटिव मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को सिवान पहुंचे। इस दौरे को सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक समीकरणों की बिसात के तौर पर भी देखा जा रहा है। सिवान की धरती से मुख्यमंत्री ने 202 करोड़ रुपये से अधिक की 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर जनता को बड़ा तोहफा दिया। मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जबकि जिला प्रशासन ने मेगा इवेंट को लेकर सुरक्षा और इंतजामात के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।

समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले मैरवा स्थित निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अफसरों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि काम में न देरी हो, न ही गुणवत्ता से समझौता। नीतीश कुमार ने साफ कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि सिवान की सेहत और भविष्य की बुनियाद है।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम के दौरान हल्का-फुल्का सियासी तंज भी देखने को मिला, जब 71 योजनाओं के शिलापट्ट गिनने में 70-71 का फेर सामने आया। सीएम ने मुस्कुराते हुए अफसरों से पूछा यहां तो 70 दिख रहे हैं? जवाब आया नहीं सर, 71 हैं। इस वाकये ने माहौल को कुछ पल के लिए हल्का जरूर किया, लेकिन संदेश साफ थाहर योजना गिनी जाएगी, हर काम की जवाबदेही तय होगी।

नीतीश कुमार ने सात निश्चय-3 के तहत सिवान के लिए तीन बड़े एलान किए। उन्होंने बताया कि जिले की चार लाख महिलाओं को पहले ही 10 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है और अब दो लाख रुपये तक अतिरिक्त सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके साथ ही सिवान में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना और डेयरी सेक्टर को मजबूती देने का रोडमैप रखा गया। 1528 गांवों में दूध उत्पादन समितियों के गठन का एलान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को धार देने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री ने सोलर पैनल योजना, 40 लाख रोजगार और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वादे के साथ एनडीए सरकार की नीयत और नीतियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले डर, दहशत और बदहाली का दौर था, आज बिहार अमन, तरक्की और इंसाफ के रास्ते पर है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को न्याय से समृद्धि तक बिहार को ले जाने वाला नेता बताते हुए सिवान की जनता का आभार जताया, वहीं विजय चौधरी और मंगल पांडेय ने भी एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताया। कुल मिलाकर, सिवान से समृद्धि का यह पैगाम सीधे बिहार की सियासत के केंद्र तक जाता दिखा।