LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : सिवान में धारदार हथियार से काटकर बदमाशों ने की युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime : सिवान में धारदार हथियार से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : सिवान में धारदार हथियार से काटकर बदमाशों ने की
युवक की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

SIWAN : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठुना गांव में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ग्राम बिठुना निवासी दामोदर सिंह के पुत्र अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के समय गांव के समीप मंदिर परिसर में अष्टयाम का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में भारी भीड़ और शोरगुल का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने युवक को किसी बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब युवक का शव बरामद हुआ, तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला पुरानी रंजिश या आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Diarch GO

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बसंतपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 16 फरवरी की शाम करीब सात बजे उनके पति गांव के ही एक मंदिर पर गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान रात करीब आठ बजे गांव के समीप उनका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर धारदार हथियार से सिर, गर्दन और पीठ पर वार कर हत्या कर दी। आवेदन में लगभग एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों पर घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।

NSIT
Nsmch

धीरज की रिपोर्ट