LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सीवान में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी 2 घंटे के अंदर 2 लोगों को मारी दनादन गोली

Bihar Crime News: सीवान में बेलगाम अपराधियों ने बुधवार को कोहराम मकाह दिया और महज 2 घंटे में 2 लोगो को गोली मार दी. पहली घटना असाव थाना क्षेत्र की है जबकि दूसरा मामला महादेवा ओपी थाना क्षेत्र का है.

सीवान में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी 2 घंटे के अंदर 2 लो
सीवान में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी 2 घंटे के अंदर 2 लोगों को मारी दनादन गोली - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के सीवान जिले में दो घंटों के अंदर बदमाशों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गोली मार दी. इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

पहली घटना: वीआईपी पार्टी कार्यकर्ता को गोली

पहली घटना असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर की है. बुधवार (24 सितंबर, 2025) देर शाम वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल साहनी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. उन्होंने घायल राहुल को तुरंत सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. राहुल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों पहले राहुल का गांव में बाइक चलाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. पुलिस ने इसी विवाद के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Diarch GO

दूसरी घटना: टहलने निकले युवक को गोली मारी

दूसरी घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दारोगा हाता की है. यहां एक युवक श्रीराम सिंह को टहलते समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. श्रीराम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विवाद का कारण: परिजनों का कहना है कि श्रीराम का किसी से कोई विवाद नहीं था. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का भी गठन किया है.

NSIT
Nsmch