LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Bihar Politics: राहुल गांधी के 'फेक जातीय जनगणना' वाले बयान से मचा सियासी बवाल, बीजेपी ने पूछा सवाल तो तेजस्वी के करीबी ने दिया करारा जबाव, जिसकी जितनी समझ...

Bihar Politics: राहुल गांधी ने बिहार दौरे के दौरान प्रदेश में हुए जातीय जनगणना को फेक बताया था जिसके बाद से ही सियासत गरमाई हुई है। वहीं अब इस मामले में तेजस्वी यादव के करीबी और राजद के राज्यसभा सांसद ने बड़ा बयान दिया है।

संजय यादव
Sanjay Yadav targeted BJP- फोटो : Reporter

Bihar Politics: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार दौरे के दौरान कहा था कि बिहार में फेक जातीय जनगणना हुई है। उनके इस बयान ने राज्य में सियासी पारा हाई है। एनडीए ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, जब बिहार में जातीय जनगणना हुई थी तब महागठबंधन की सरकार थी। सीएम नीतीश मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। सरकार से हटने के बावजूद कई बार तेजस्वी यादव ये दावा कर चुके हैं कि जातीय जनगणना उन्होंने कराई है। वहीं राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी ने राजद को घेर लिया है। वहीं अब इस मामले में तेजस्वी यादव के करीबी और राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसके पास जितना दिमाग होगा वो उतना ही बोलेगा।  

तेजस्वी के करीबी का बयान 

संजय यादव ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि, जो जाति आधारित जनगणना हुई, उसका परिणाम क्या हुआ और इसका लाभ किसे मिला? सवाल यह है। हमने जाति और आर्थिक सर्वेक्षण करवाया। हमारी सरकार, तेजस्वी यादव की सरकार ने यह पहल की। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इसे करवाना चाहते तो वे इसे पिछले 17 वर्षों में करवा चुके होते।

राहुल गांधी ने की परिणाम की बात

उन्होंने कहा कि अगर यह सर्वेक्षण नहीं हुआ होता तो हम दिल्ली तक पैदल मार्च करते। फिर, 1 जून 2022 को मुख्यमंत्री ने मुझे बुलाया और कहा कि यह किया जाएगा। प्रधानमंत्री से मिलने पर यह तय हुआ। राहुल गांधी जी का यह कहना है कि जब आपने परिणाम निकाल लिए, तो उनके अनुसार आगे क्या कदम उठाए गए?

बीजेपी पर बोला हमला

संजय यादव ने कहा कि, उदाहरण के तौर पर, बिहार के कुल 2 करोड़ 76 लाख परिवारों में से 94 लाख परिवार गरीब हैं, जिनकी मासिक आय ₹6000 से कम है। ऐसे में, आप उनके लिए क्या कर रहे हैं? उनके घर बनाने का काम कब होगा? एनडीए सरकार के जिम्मेदारों से पूछिए कि उन्होंने इन 94 लाख परिवारों में से अब तक कितने परिवारों को घर दिया है?। संजय यादव ने बीजेपी को लेकर कहा कि जिसकी जितनी समझ होगी उतना ही सवाल उठाएंगे। वो इसके पक्षधर हैं तो वहां जातीय जनगणना करा लें जहां उनकी सरकार है।

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट