LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश

लक्ष्य के मुकाबले 40 प्रतिशत से भी कम राजस्व संग्रहण करने वाले 10 से अधिक जिलों के खिलाफ परिवहन मंत्री ने सख्त एक्शन लिया है। मंत्री दामोदर रावत ने इनके खिलाफ विभाग को शो-कॉज नोटिश जारी करने का आदेश दिया है.....

राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री द
10 से अधिक DTO को शो-कॉज नोटिस जारी करने का मंत्री ने दिया आदेश- फोटो : धीरज पराशर

Patna : बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने शुक्रवार को फुलवारीशरीफ स्थित बीएसआरटीसी सभागार में विभागीय कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान लक्ष्य के मुकाबले 40 प्रतिशत से भी कम राजस्व संग्रहण करने वाले मुंगेर, कैमूर, सारण, जहानाबाद, मधेपुरा, लखीसराय, नवादा, बक्सर, खगड़िया और सहरसा समेत 10 से अधिक जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO) के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी करने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही, बैठक के दौरान मंत्री ने पटना DTO कार्यालय के बाहर नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट ‘आई लव पटना DTO’ का उद्घाटन भी किया।


प्रमुख चेकपोस्टों पर तैनात ईएसआई को मिलेंगे बॉडीवॉर्न कैमरे, डीटीओ खुद संभालेंगे कमान

समीक्षा बैठक में मंत्री ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के लिए सभी डीटीओ को स्वयं क्षेत्र में जाकर मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए। पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से नवादा, कैमूर, गया और गोपालगंज समेत अन्य प्रमुख चेकपोस्टों पर तैनात प्रवर्तन अवर निरीक्षकों (ESI) को बॉडीवॉर्न कैमरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।


दीपावली-छठ पर बसों में ओवरलोडिंग पर रोक, जुगाड़ गाड़ियों और बिना आरसी वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान

आगामी दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मंत्री ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान चलने वाली बसों में किसी भी प्रकार की ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, राज्यभर में जुगाड़ गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के बिना चल रहे वाहनों के खिलाफ एक महीने का विशेष अभियान चलाकर उन्हें जब्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।


लंबित डीएल आवेदनों के जल्द निष्पादन और कार्ड की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

सड़क सुरक्षा और जनता की सुविधाओं पर जोर देते हुए मंत्री ने लंबित ड्राइविंग लाइसेंस (DL) आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने को कहा। डीएल कार्ड की खराब गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों पर संबंधित एजेंसी को 15 दिनों के भीतर सुधार करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों, बस स्टैंडों के निर्माण और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा हिट एंड रन के मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए।


सड़क दुर्घटनाओं में कैशलेस इलाज के लिए आयुष्मान योजना का प्रचार, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

NSIT
Nsmch

सड़क हादसों में घायलों के त्वरित और कैशलेस इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत आयुष्मान भारत में पंजीकृत अस्पतालों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। इसके लिए जिलाधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर थानों में जागरूकता फैलाने का सुझाव दिया गया ताकि पुलिस घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचा सके। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में परिवहन सचिव राज कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन, अपर सचिव प्रवीण कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

धीरज पराशर की रिपोर्ट