LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश

आगामी 360वें प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन को लेकर चल रही प्रशासनिक और प्रबंधकीय तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने प्रबंधक कमिटि के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए....

पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रका
पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट- फोटो : रजनीश

Patna : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के पावन दरबार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरु दरबार में उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने दरबार साहिब में पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और राज्य में अमन-चैन व खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।


360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का लिया गया जायजा

आगामी 360वें प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन को लेकर चल रही प्रशासनिक और प्रबंधकीय तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने यह दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने तैयारियों की रूपरेखा समझी।


प्रबंधन समिति के साथ उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हॉल में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में 360वें प्रकाश पर्व को किस तरह और किस भव्यता के साथ मनाया जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ठहरने, यातायात और स्वच्छता को लेकर कई कड़े और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत किया। कमेटी की ओर से उन्हें पारंपरिक रूप से सम्मानित करते हुए सरोपा (सिरोपा) भेंट किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और कमेटी के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


ऐतिहासिक और सफल आयोजन के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

NSIT
Nsmch

प्रकाश पर्व के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के इस दौरे और सीधी समीक्षा के बाद तैयारियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है, ताकि इस महापर्व को ऐतिहासिक और भव्य रूप दिया जा सके।


रजनीश की रिपोर्ट