LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान

राघोपुर (वैशाली) नाव हादसा ​गंगा नदी में नाव पलटी ​13 बच्चों की मौत

Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 1

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र—जो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का निर्वाचन क्षेत्र भी है—में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जान गंवाने वालों में अधिकांश छोटे बच्चे शामिल थे, जो बगल के गांव में भोज खाने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम के समय हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर राहत, बचाव और घायलों के उपचार कार्यों का जायजा लिया।

वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए गए