LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Bihar Police News: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की सूची, देखिए लिस्ट

Bihar Police News: बिहार पुलिस विभाग में अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रा

Bihar Police 37 Inspectors Get Additional Charge as DSPs
37 इंस्पेक्टर बने DSP- फोटो : reporter

Bihar Police News: बिहार पुलिस विभाग में अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने 37 पुलिस निरीक्षकों और उनके समकक्ष अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक  के पद का अस्थायी कार्यकारी प्रभार देने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले से संबंधित अधिकारियों को वेतन स्तर-07 से बढ़ाकर वेतन स्तर-09 के अनुरूप प्रभार दिया गया है।


NSIT
Nsmch

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, कुल 37 पुलिस निरीक्षकों को बिहार पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) पद का अस्थायी कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की पूर्व अधिसूचना और अन्य संबंधित आदेशों के आधार पर जारी किया गया है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। अधिकारियों को आर्थिक लाभ उनके नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगा।

जारी सूची में राकेश कुमार यादव (बांका), सुधीर कुमार (पटना), ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक (मधुबनी), मो. मकसूद आलम अशरफी (भागलपुर), अरुण कुमार सिंह (नालंदा), सुनील कुमार सिंह (सारण), ललित विजय तिवारी (बक्सर) और योगेश चन्द्रा (जहानाबाद) समेत कुल 37 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी वर्तमान में अपने पद पर बने रहेंगे। DSP का कार्यकारी प्रभार अस्थायी होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। पुलिस महानिदेशक से संबंधित अधिकारियों के पदस्थापन का प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।बिहार पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा अहम कदम माना जा रहा है। 

रिपोर्ट- रंजीत कुमार