LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

मुजफ्फरपुर में सीएम ने मेगा लेदर क्लस्टर का किया उद्घाटन, मौके पर कांटी विधायक ने एनटीपीसी में 800 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की उठाई मांग

मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी का कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए कांटी एनटीपीसी में 800 मेगावाट की एक नई यूनिट स्थापित करने की मांग सीएम के समक्ष उठाई....

मुजफ्फरपुर में सीएम ने मेगा लेदर क्लस्टर का किया उद्घाटन, मौ
कांटी विधायक ने एनटीपीसी में 800 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की उठाई मांग- फोटो : धीरज सिंह

Muzaffarpur : जिले के मोतीपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र महवल में गुरुवार को मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर तथा साझा सुविधा केंद्र के भव्य उद्घाटन के अवसर पर कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए कांटी एनटीपीसी में 800 मेगावाट की एक नई यूनिट स्थापित करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाई।


क्षेत्र के औद्योगिक विकास और स्थानीय युवाओं के रोजगार पर दिया जोर

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कांटी एनटीपीसी में नई यूनिट की स्थापना होने से पूरे क्षेत्र के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बड़े पैमाने पर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के उद्योगों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ऊर्जा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।


पलायन रोकने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के निरंतर विस्तार से स्थानीय आर्थिक विकास को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने की अपनी मजबूरी को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकेगी।


महवल क्लस्टर को बताया औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी

विधायक ने महवल में इस नए मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर की स्थापना को क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होने वाली पहल बताया। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर नए रोजगार सृजित होंगे बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।


मुजफ्फरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास की खुलेगी नई संभावनाएं

NSIT
Nsmch

अंत में उन्होंने कहा कि उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में आधुनिक व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से मुजफ्फरपुर सहित आसपास के अन्य जिलों में भी विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को और तेज करने तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

धीरज की रिपोर्ट