LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

Katihar News: कटिहार में सड़क पर दिखे यमराज, ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दी हिदायत

कटिहार यातायात थाना की पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें यमराज के रूप में एक व्यक्ति लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहा है। पुलिस के उच्च अधिकारी भी सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी गंभीरता प्रदर्शित कर रहे हैं।

 Yamraj
सड़क पर दिखे यमराज- फोटो : Reporter

Katihar News: शहर की गलियों में चलते-फिरते लोग तब चौंक गए जब उन्होंने यमराज की पोशाक में एक व्यक्ति को सड़क के बीच में देखा। हाथ में गदा थामे यह व्यक्ति कुछ लोगों को लड्डू बांटता हुआ और दूसरों को गदा के माध्यम से समझाते हुए नजर आया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस भी वहां उपस्थित थी। जानकारी के अनुसार, यह ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित एक अनोखा जागरूकता अभियान है। 

कटिहार में जब राहगीरों का सामना यमराज की वेशभूषा में योगेंद्र यादव से हुआ, तो पहले लोग हैरान रह गए। लेकिन जब इसके पीछे का उद्देश्य समझ में आया, तो उन्होंने इस अभियान की सराहना करना शुरू कर दिया। कटिहार में यातायात पुलिस एक अनोखे तरीके से लोगों को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक कर रही है। 

इसी क्रम में, यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति कटिहार के चौक-चौराहे पर घूमते हुए हाथ में गदा लेकर लोगों को चेतावनी दे रहा है कि यदि वे मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते या गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं, तो उन्हें सजा का सामना करना पड़ सकता है।

 सड़क सुरक्षा के इस अनोखे अभियान की सराहना ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन और एएसपी अभिजीत सिंह भी कर रहे हैं, जो मीडिया द्वारा चलाए जा रहे इस मुहिम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह