LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Patna News : पटना के इस इलाके में चोरी की घटना रोकने में छुट रहे पुलिस के पसीने, 2 महीने में हुई 20 से अधिक घटनाएं, एएसपी ने की लोगों से अपील-कहा बाहर जाने से पहले थाने को दें सूचना

Patna News : पटना से सटे इस इलाके में पुलिस की नाक चोरों ने दम कर रखा है. दो महीने में 20 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है. इसके मद्देनजर पुलिस ने लोगों से बाहर जाने की सूचना देने की अपील की है...पढ़िए आगे

Patna News :  पटना के इस इलाके में चोरी की घटना रोकने में छु
पुलिस की छुट रहे पसीने - फोटो : RAVISHANKAR

PATNA : जिले के बाढ़ में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं के रोकथाम में पुलिस असफल रही है। ज्यादातर मामलों में पुलिस उद्वेदन भी नहीं कर सकी है। जिसको लेकर एएसपी राकेश कुमार ने बाढ़वासियों से अल्प अवधि के लिए घर बंद कर जाने से पहले थाना को सूचना देने की अपील की है। एएसपी राकेश कुमार ने बाढ़वासियों से अपील की है कि अल्प अवधि के लिए घर बंद कर जाने से पहले थाना की पुलिस को और मुझे भी इसकी सूचना दें। लोग लिखित आवेदन देकर और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। जिससे उस क्षेत्र की विशेष निगरानी रखी जा सके। बाढ़ में बंद घर से दर्जनों से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी है, जिसका उद्वेदन के लिए तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है और विशेष टीम बनाई गई है। 

उन्होंने बताया कि घटना की रोकथाम के लिए पैदल गस्ती और वाहन से गस्ती की जा रही है। गश्ती दल की जांच के लिए मेरे द्वारा और जांच दल के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। मुख्यतः देखा जा रहा है कि चोरों के द्वारा ग्रामीण इलाके में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बाढ़ क्षेत्र में दो महीने में दर्जनों से ज्यादा चोरी की घटनाएं हुई है। जिसमें दिनदहाड़े एक ही दिन बाढ़ थाना क्षेत्र में चार बंद घरों में चोरी की घटनाएं हुई थी। जिसमें अंतर जिला गिरोह की गिरफ्तारी कर मामले का उद्वेदन हुआ था। लेकिन अन्य चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन नहीं हो सका है।

10 जनवरी को बाढ़ थाना अंतर्गत भेटगांव में रिटायर्ड डीएसपी के बंद घर से 20 लाख के गहने, महंगे कपड़े, और सत्तर हजार रुपए कैश की चोरी हुई थी। 30 दिसंबर को बाढ़ थाना क्षेत्र के राणाबीघा गांव में एसएसबी जवान के बंद घर से चोरों ने 25 लाख के गहने और एक लाख कैश की चोरी कर ली थी। 23 दिसंबर को बाढ़ थाना अंतर्गत बिचली मलाही में ई-कार्ट सर्विसेज के गोदाम से चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए कैश की चोरी कर ली थी। जिसका लाॅकर लगभग 5 किलोमीटर दूर एनएच-31 किनारे फेंका मिला था। 8 दिसंबर को बाढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में एसबीआई के सीएसपी संचालक के बंद घर का कुंडी काटकर चोरों ने दस लाख के गहने और 2 लाख 90 हजार रुपए कैश की चोरी कर ली थी। अन्य दर्जनों से भी ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें लगभग करोड़ों के गहने, कैश और कीमती सामान की चोरियां हुई है। जिसका उद्वेदन नहीं हो सका है।

पटना से रविशंकर की रिपोर्ट