LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Bihar Accident:आजादी के जश्न के बीच मातम, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, इलाके में कोहराम

Bihar Accident News: तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर से करीब 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।...

Woman Killed in Hit and Run on NH 82 Driver Flees the Scene
आजादी के जश्न के बीच मातम- फोटो : reporter

Bihar Accident News: तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर से करीब 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गया-नवादा मुख्य मार्ग NH-82 पर ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार, 15 अगस्त को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के बीच मातम पसरा दिया।  हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतका की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के करजरा पंचायत अंतर्गत कौआखोह गांव निवासी मानो देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मानो देवी ब्रह्म स्थान के पास NH-82 पर मौजूद थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही भिंडस ओपी के एएसआई रजनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर दुर्घटना की जानकारी जुटाई।पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाना है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी है।

इधर, मानो देवी की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस दिन पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, उसी दिन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद इलाके में भी गम और सन्नाटे का माहौल है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा किस वाहन से हुआ और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक तक पुलिस कब पहुंच पाती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- प्रेमशंकर