LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Bihar Politics : तेजस्वी की जुबान फिसलने पर भड़के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, कहा ‘अभी इतनी जल्दी मरने वाले नहीं’

Bihar Politics : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की जुबान फिसलने पर जीतन राम मांझी ने तंज कसा है. कहा, "इतना जल्दी हम मरने वाले नहीं हैं। अभी हमको जिंदा रहना है और बिहार की जनता के लिए जनहित के काम करते रहना है।

Bihar Politics : तेजस्वी की जुबान फिसलने पर भड़के केंद्रीय म
तेजस्वी पर तंज - फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYAJI : पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। तेजस्वी यादव के इस बयान पर गया में जीतन राम मांझी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि “इतना जल्दी हम मरने वाले नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि वह अभी जिंदा रहेंगे और बिहार के लिए जनहित के काम करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनके बयान को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की। मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि उन्होंने कोई पदार्थ लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति इस तरह की बातें नहीं करता। हालांकि, मांझी की यह टिप्पणी राजनीतिक बयानबाजी के बीच विवाद का नया मुद्दा बन गई है।

‘अभी हमको जिंदा रहना है, जनहित का काम करना है’

जीतन राम मांझी ने कहा कि उनका अभी बहुत काम बाकी है और वह बिहार के लोगों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के हित में काम करने की वजह से उन्हें लोगों की दुआएं मिल रही हैं और इसी कारण वह आगे बढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर कोई उनके लिए नकारात्मक सोचता है तो यह उसकी अपनी सोच है। उन्होंने साफ किया कि वह अभी सक्रिय राजनीति में हैं और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में अपने प्रयासों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में दो टेक्नोलॉजी सेंटर की स्वीकृति दिलाई, जिनका उद्घाटन भी हो चुका है। इसके अलावा बोधगया में खादी से जुड़ा एक्सीलरेशन सेंटर भी खुलवाने की बात उन्होंने कही। जीतन राम मांझी मांझी ने कहा कि बिहार में कई क्षेत्रों में काम हो रहा है और आने वाले समय में विकास की तस्वीर और बदलेगी। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है।

‘तेजस्वी के साथ काम भी किया है और उनका कार्यकाल भी देखा है’

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ काम किया है और उनके कार्यकाल को भी देखा है। इसी आधार पर उन्होंने दोनों दौर की तुलना करते हुए कहा कि आज बिहार में विकास के नए काम हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। तेजस्वी यादव के कार्यकाल पर तंज कसते हुए मांझी ने कहा कि उस समय “चरवाहा विद्यालय” की चर्चा होती थी, जबकि अब उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थानों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर और बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर से जुड़े कॉरिडोर का काम आगे बढ़ने जा रहा है। इन परियोजनाओं को धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 तारीख को दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसके बाद संबंधित परियोजना पर काम आगे बढ़ेगा। मांझी के मुताबिक आने वाले कुछ वर्षों में इन योजनाओं का असर जमीन पर दिखाई देने लगेगा।

‘डबल इंजन सरकार में बढ़ रही विकास की रफ्तार’

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अंत में बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार को विकास की गति बढ़ाने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। तेजस्वी यादव के श्रद्धांजलि वाले बयान से शुरू हुआ यह विवाद अब बिहार की सियासत में एक नया राजनीतिक मुद्दा बनता दिख रहा है। एक तरफ तेजस्वी यादव की टिप्पणी को लेकर मांझी ने तीखा जवाब दिया है, तो दूसरी ओर उन्होंने अपने जवाब में बिहार के विकास और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से रखा। आने वाले दिनों में इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया और तेज होने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट