LATEST NEWS

  • Bihar News : औरंगाबाद में देव, देवकुंड और उमंगा को मिलेगा पर्यटक स्थल का दर्जा, सांसद अभय कुशवाहा ने किया बड़ा ऐलान
  • Bihar News : औरंगाबाद में देव, देवकुंड और उमंगा को मिलेगा पर्यटक स्थल का दर्जा, सांसद अभय कुशवाहा

  • बाढ़ में मामूली विवाद पर खूनी खेल: एनटीपीसी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में घर के बाहर बैठी महिला को बदमाशों ने मारी दो गोलियां
  • बाढ़ में मामूली विवाद पर खूनी खेल: एनटीपीसी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में घर के बाहर बैठी महिला

  • अमित शाह ने यमुना सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का किया शुभारंभ; मई 2029 तक नदी को पूरी तरह साफ करने का संकल्प
  • अमित शाह ने यमुना सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का किया शुभारंभ; मई 2029

  • Facebook Fraud
  • Facebook Fraud: फेसबुक पर फर्जी लॉटरी के जाल में फंसे बुजुर्ग, किस्तों में गंवाए 16 लाख रुपये

  • MLC Election : दरभंगा स्नातक चुनाव में राजद,भाजपा और जनसुराज में त्रिकोणीय मुकाबला, शिक्षक निर्वाचन में हैंट्रिक लगाने के जुगाड़ में कांग्रेस, जनसुराज से सीधा मुकाबला
  • MLC Election : दरभंगा स्नातक चुनाव में राजद,भाजपा और जनसुराज में त्रिकोणीय मुकाबला, शिक्षक निर्वाचन में हैंट्रिक लगाने

Bihar News : गया जंक्शन पर RPF और GRP ने की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख रुपये का पोस्ता भूसा किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : गया में ऑपरेशन नारकोश के तहत आरपीएफ की टीम ने 23 किलो मादक पदार्थ पोस्ता भूसा पाउडर बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार 940 रुपये बताई गई है......पढ़िए आगे

Bihar News : गया जंक्शन पर RPF और GRP ने की बड़ी कार्रवाई, 3
पोस्ता भूसा बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन नार्कोस' (Operation Narcos) के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्लेटफॉर्म नंबर 1B से चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। RPF की इस त्वरित कार्रवाई से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।

पितृपक्ष मेले को लेकर बढ़ाई गई थी स्टेशन पर सुरक्षा

आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के मद्देनजर गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। RPF पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक चंदन कुमार और GRP थानाध्यक्ष शिवकुमार के कुशल निर्देशन में RPF, CPDS और GRP की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म के दिल्ली छोर पर दो युवक पीठ पर बैग टांगे संदिग्ध हालत में बैठे दिखाई दिए।

23 किलो से अधिक पोस्ता भूसा पाउडर जब्त

संदेह के आधार पर जब सुरक्षा बलों ने दोनों युवकों को घेरकर पूछताछ की और उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 23 किलोग्राम 396 ग्राम पोस्ता भूसा (Poppy Husk) पाउडर बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय/देशी बाजार में जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 3,50,940 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरा माल जब्त कर लिया।

चतरा (झारखंड) के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सुजीत कुमार और 24 वर्षीय अभिषेक कुमार यादव के रूप में हुई है। RPF और GRP की टीम ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। 

NSIT
Nsmch

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह शामिल हो सकता है। पितृपक्ष मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गया जंक्शन पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।

मनोज की रिपोर्ट