LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : औरंगाबाद में देव, देवकुंड और उमंगा को मिलेगा पर्यटक स्थल का दर्जा, सांसद अभय कुशवाहा ने किया बड़ा ऐलान

Bihar News : सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि वे अब पथ परिवहन और पर्यटन समिति के सदस्य हैं और इसी उद्देश्य से इस समिति में गए हैं ताकि औरंगाबाद की ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित किया जा सके।

Bihar News : औरंगाबाद में देव, देवकुंड और उमंगा को मिलेगा पर
सांसद ने किया ऐलान - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई और बड़ी पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम पहल शुरू हो गई है। जिले के सांसद अभय कुशवाहा ने एक निजी मैरेज हॉल के उद्घाटन समारोह के दौरान औरंगाबाद वासियों को कई सौगातें देने का ऐलान किया है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ऐतिहासिक स्थलों को मिलेगा पर्यटक स्थल का दर्जा

सांसद ने घोषणा की है कि वे अब संसद की 'पथ परिवहन और पर्यटन समिति' के सदस्य बन गए हैं, ताकि औरंगाबाद की ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प किया जा सके। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार जिन ऐतिहासिक स्थलों—देव, देवकुंड और उमंगा—का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में कराया था, उन्हें अब आधिकारिक रूप से पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बहुत जल्द धरातल पर विकास कार्य शुरू होंगे।

एनर्जी प्लांट और अन्य विकास कार्य

इससे पहले केंद्रीय 'एनर्जी कमेटी' के सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए सांसद ने बताया कि उनके प्रयासों से औरंगाबाद के बारुण में एक बड़े एनर्जी उत्पादन प्लांट को मंजूरी मिली है, जिसपर बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है। इससे क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बैंकों के मिनिमम बैलेंस टैक्स पर बड़ा दावा

संसद की निवेदन याचिका समिति के सदस्य होने के नाते उन्होंने अपने अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि सरकारी बैंकों के खातों में न्यूनतम राशि (Minimum Balance) से कम पैसे होने पर जो टैक्स वसूला जाता था, उसे उनके प्रयासों से बंद करवाया गया है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द इस नियम को गैर-सरकारी (Private) बैंकों में भी लागू करवाया जाएगा।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट